
नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: जम्मू कश्मीर जिसे भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। इसके अलावा अगर जम्मू कश्मीर को पृथ्वी का स्वर्ग कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। क्योंकि यह शहर है ही इतना खूबसूरत कि यहां आने वाले लोग इसे जन्नत मान बैठते हैं। यहां की पहाड़ियां, हरे-भरे, घास के मैदान एकदम साफ और सुंदर झीलें बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखलाएं और खुश मिजाजी लोग भारत के इस जम्मू कश्मीर की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। अगर आप जम्मू कश्मीर घूमने गए हैं। तो आपको इसकी सुंदरता का अहसास तो जरूर होगा। लेकिन जिन लोगों ने जम्मू कश्मीर की सुंदर रूप को रूप नहीं देखा है। उन्हे वहां एक बार जरूर आना चाहिए। क्योंकि यह एक ऐसी जगह है। जो किसी विदेशी पर्यटक स्थल से कम नहीं है। हमने पहाड़ों के बीच एक रोमांच से भरे अनुभव के वास्ते आपके लिए जम्मू कश्मीर में घूमने लिए पांच खास जगहों की लिस्ट तैयार की है। जहां आप घूम सकते हैं।
जम्मू कश्मीर का गुलमर्ग सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां बर्फ से ढके पहाड़ अल्पाइन के पेड़, झील और एक स्वप्निल वंडरलैंड है। गुलमर्ग एशिया में एक फेमस स्कीइंग डेस्टिनेशन है और यहां हाईएस्ट केबल कार प्रोजेक्ट भी है। जो पर्यटन को को खूब लुभाती है। यहां पर्यटक खूब मजे करते हैं। गुलमर्ग इतना सुंदर है कि इसे देखने के लिए भारी संख्या में हर साल टूरिस्ट यहां आते हैं। बाहरी देशों से घूमने आने वाले लोगों को भी यह जगह बेहद पसंद आती है। अगर आप जम्मू कश्मीर का प्लान बना रहे तो गुलमर्ग पर जाना बिल्कुल ना भूले।
जम्मू कश्मीर का सोनमर्ग अपनी खूबसूरत वादियों और हिल स्टेशन के लिए फेमस है। सोनमर्ग को जम्मू और कश्मीर के सबसे अच्छे टूरिस्ट प्लेस में शुमार किया जाता है। क्योंकि यह भी किसी जन्नत से कम नहीं है। यह घाटी अमरनाथ पीक , कोल्हाई पीक और सिरबल पीक जैसी अलग-अलग पार्वती चोटियों का घर है।
कश्मीर को स्वर्ग बनाने वाली जगह में से एक है श्रीनगर, यहां झेलम नदी के तट पर स्थित श्रीनगर कश्मीर की सबसे खूबसूरत जगह में से एक है। देश दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां घूमने आते हैं। श्रीनगर की डल झील सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पर्यटक स्थलों में से एक है। श्रीनगर में डल लेक ,शंकराचार्य मंदिर मुगल गार्डन , डाजीकम राष्ट्रीय उद्यान इन सभी जगह पर आप घूमने जा सकते हैं। और यहां की सबसे फेमस चीज जो है वह है शिकारा की सवारी, अगर आपने यह सवारी नहीं की तो आपका यहां आना बेकार है। अगर आप कभी भी यहां आए तो शिकारा की सवारी जरूर करें।
भारत की प्रचलित अमरनाथ यात्रा पहलगाम से शुरू होती है। वैसे तो पहलगाम केसर की खेती के लिए प्रसिद्ध है। क्योंकि इस जगह पर केसर की खेती सबसे अधिक की जाती है। खेतों के चारों ओर आपको बड़े-बड़े पहाड़ दिखाई देंगे। जो प्रकृति की का एक अलग ही अनुभव कराते है। पहलगाम में आप शेषनाथ अरु घाटी बेताब घाटी आदि घूमने जा सकते हैं।
धार्मिक और ऐतिहासिक की दृष्टि से अमरनाथ बहुत ही प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। भगवान शिव को समर्पित या मंदिर जहां आपको बर्फानी बाबा के दर्शन करने को मिल जाएंगे। आप यहां अपनी कश्मीर ट्रिप के दौरान तभी जा सकते हैं। जब अपने यहां के दर्शन के लिए पहले से पंजीकृत कराया है। इस अमरनाथ गुफा में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।