धन लाभ: आप इस वर्ष अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए विदेश यात्रा करेंगे और इसका आपको ज़बरदस्त फ़ायदा होगा। आर्थिक क्षेत्र में आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा। निवेश अथवा शेयर बाज़ार से आपको धन लाभ मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भविष्यफल 2024 की मानें तो इस वर्ष आपका ख़र्च भी बढ़ सकता है इसलिए धन की बचत पर भी ध्यान दें।
परिवार और मित्र: साल 2024 आपके पारिवारिक जीवन के लिए उत्तम संकेत दे रहा है। इस साल आपके घर में ख़ुशियों का वातावरण देखने को मिलेगा। घर में भाई-बहनो की बीच सामंजस्य की स्थिति देखने को मिलेगी हालाँकि पिताजी से आपका वैचारिक मनमुटाव हो सकता है अथवा उनकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
रिश्ते और प्यार: वैवाहिक जीवन के लिए यह साल सामान्य से बेहतर नज़र आ रहा है। जीवनसाथी को किसी प्रकार की बीमारी घेर सकती है, लिहाज़ा उनकी सेहत का ख़्याल रखें। विवाह योग्य जातक इस वर्ष परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाकर चलें। यदि वह आपके किसी बात को लेकर रुठ गए हैं तो उन्हें प्यार से मनाएं और यह विश्वास दिलाएं कि आगे से इस तरह की पुनरावृत्ति नही होगी।





