धन लाभ : अगर आप इस वर्ष किसी नए व्यापार में निवेश की सोच रहे हैं तो बाज़ी आपके हाथ में है। काम-धंधे में बढ़ोत्तरी होने से आपकी आमदनी बढ़ेगी। नए उद्यमों या व्यवसायों से जुड़ने का मौका मिलेगा। वहीं विदेश संबंधों से आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। इस वर्ष आप कोई नया वाहन या फिर घर अथवा अन्य कोई प्रॉपर्टी ख़रीद सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत होने में किस्मत आपका पूरा साथ देगी। हालांकि इस बात का भी ध्यान रखें कि किस्मत उन्ही लोंगों का साथ देती है जो मेहनत करते हैं।
परिवार और मित्र : पारिवारिक जीवन के लिए यह समय सामान्य रहने वाला है। आप परिवार व स्वंय की सुख-सुविधाओं हेतु धन ख़र्च कर सकते हैं। कुछ लोग इस दौरान परिवार के साथ किसी लंबे टूर पर भी जा सकते हैं। संतान को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहना पड़ेगा। भाई-बहनों व मित्रों से आपके सम्बन्ध उत्तम बने रहेंगे। आप घर की ज़िम्मेदारियों को समझते हुए कार्य करेंगे। इस पर माता-पिता को आप पर गर्व महसूस होगा। काम के कारण आपको घर से दूर भी जाना पड़ सकता है।
रिश्ते और प्यार : इस वर्ष आपका वैवाहिक जीवन मिलाजुला रहेगा जिसमें जीवन के साथ के साथ आपका प्रेम और तकरार देखने को मिलेगी। हालाँकि जीवनसाथी के स्वभाव में आप एक विचित्र गंभीरता का अनुभव करेंगे। उनका लगाव आपके प्रति दिन-प्रतिदिन बढ़ेगा। बच्चे भी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे परंतु उनका ज़िद्दी स्वभाव आपको परेशान कर सकता है। ऐसी स्थिति में उन्हें डांटने की कोशिश न करें, बल्कि प्यार से समझाएं। हैं।





