नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत का आम बजट 2025-26 जल्द ही संसद में पेश होने वाला है। 1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। यह मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट होगा, जिसे देशभर के लोग टीवी और ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं। अगर आप भी बजट 2025 का लाइव प्रसारण देखना चाहते हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कि कहां और कैसे आप इसे देख सकते हैं।
बजट 2025 कब और कहां होगा पेश?
वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत का बजट आने वाला है। संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ ही शुरू हो चुका है। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। संसद का बजट सत्र दो भागों में होगा जिसके अनुसार पहला भाग 31 जनवरी 2025 से 13 फरवरी 2025 तक चलेगा,और वहीं दूसरा भाग 10 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल को खत्म किया जाएगा।
बजट 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
टीवी चैनल्स पर आप बजट 2025 को इन टीवी चैनलों पर लाइव देख सकते हैं दूरदर्शन (DD News) और संसद टीवी जैसे प्रमुख न्यूज चैनल अगर आप टीवी नहीं देख पा रहे हैं, तो यूट्यूब पर इन चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं। संसद टीवी (Sansad TV YouTube Channel) दूरदर्शन (DD News YouTube Channel) पीआईबी इंडिया (PIB India YouTube Channel) पर देख सकते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव अपडेट
PIB (प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो) के फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर और वित्त मंत्रालय के आधिकारिक एक्स (Twitter) हैंडल (@FinMinIndia) पर अन्य समाचार एजेंसियों के फेसबुक और इंस्टाग्राम पेजों पर भी लाइव अपडेट मिलेंगी।
मोबाइल ऐप्स पर बजट स्ट्रीमिंग
अगर आप बजट को मोबाइल पर देखना चाहते हैं, तो इन ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं Airtel Xstream, JioCinema, JioTV, Disney+ Hotstar, Vodafone, Idea, TV AppTata Play Mobile App बजट 2025 से जुड़ी हर खबर कहां मिलेगी? अगर आप बजट का लाइव भाषण नहीं देख पा रहे हैं, तो चिंता की जरूरत नहीं है। आप इन प्लेटफॉर्म्स पर बजट से जुड़ी हर अपडेट पा सकते हैं। दूरदर्शन (DD News) चैनल्स पर न्यूज वेबसाइट्स और वित्त मंत्रालय और PIB की आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते है।
बजट 2025 को देखने के लिए कई प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं। आप टीवी, यूट्यूब, सोशल मीडिया, मोबाइल ऐप्स और न्यूज वेबसाइट्स के जरिए बजट की हर जानकारी पा सकते हैं। इसलिए, 1 फरवरी को सुबह 11 बजे तैयार रहें और जानें कि इस बार आम बजट में देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता के लिए क्या खास होगा।




