नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 पेश करते हुए मिडिल क्लास के लिए ऐतिहासिक ऐलान किया है। अब 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगेगा। इस घोषणा से देशभर में खुशी की लहर दौड़ गई है, खासकर मिडिल क्लास में जश्न का माहौल है।
बजट 2025 की मुख्य बातें
अब सालाना 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं देना होगा। इससे मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिलेगी और उनकी बचत में इजाफा होगा। बजट में किसानों, स्टार्टअप्स, इनोवेशन और निवेश के लिए भी कई नई योजनाओं का ऐलान किया गया है। इससे देश के विकास को गति मिलेगी।बिहार में मखाने के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार मखाना बोर्ड बनाएगी। बिहार में मखाना बोर्ड बनाया जाएगा। इसे FPO के तहत रखा जाएगा। केंद्र सरकार ने चुनाव से पहले बिहार को तोहफ़ा दिया है। IIT पटना में बड़ा बदलाव होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि पटना IIT में सीटों को बढ़ाया जाएगा और हॉस्टल भी बढ़ाया जाएगा ताकि अधिक छात्रों को एडमिशन मिल सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट पर दी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी ने बजट को ‘विकसित भारत’ की दिशा में एक मजबूत कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के रोडमैप को आगे बढ़ाता है।
अमित शाह ने बजट पर दी प्रतिक्रिया
अमित शाह ने बजट को सर्वसमावेशी और दूरदर्शी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं के लिए फायदेमंद है।
अखिलेश यादव (SP अध्यक्ष) ने बजट पर दी प्रतिक्रिया
अखिलेश यादव ने बजट पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार को बजट से ज्यादा कुंभ में हुई मौतों के आंकड़ों पर ध्यान देना चाहिए।
मायावती (BSP प्रमुख) ने बजट पर दी प्रतिक्रिया
मायावती ने बजट की आलोचना करते हुए कहा कि यह भी कांग्रेस के बजट जैसा ही है, जो जनता के हितों से ज्यादा राजनीतिक स्वार्थ पर केंद्रित है।
मनीष तिवारी (कांग्रेस नेता) ने बजट पर दी प्रतिक्रिया
मनीष तिवारी ने कहा कि टैक्स प्रस्तावों का गहराई से अध्ययन करने की जरूरत है। उन्होंने बजट के असर को लेकर सवाल उठाए।
सोशल मीडिया खुशी जता रहे हैं लोग
इस ऐतिहासिक टैक्स छूट के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर लोग खुशी जताते नजर आ रहे हैं। कई मीम्स और रिएक्शन वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग खुशी से डांस कर रहे हैं। बजट 2025 ने मिडिल क्लास को राहत दी है और किसानों से लेकर स्टार्टअप्स तक के लिए नई उम्मीदें जगाई हैं। हालांकि विपक्ष ने बजट की आलोचना की है, लेकिन आम जनता में इसे लेकर उत्साह साफ नजर आ रहा है।





