नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट 2025 पेश कर दिया है। वित्त मंत्री ने इस बार मध्यम वर्ग को राहत देने वाला बजट पेश किया है। वित्तमंत्री ने बताया कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सस्ते होने वाले हैं, क्योंकि सरकार ने लिथियम आयन बैटरी पर लगने वाली बेसिक कस्टम ड्यूटी हटा दी है। इसके साथ ही देश में मोटरसाइकिल्स भी सस्ती होगी। सरकार ने बाइक्स पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में 20 फीसदी तक की कटौती करने का ऐलान किया है।
बाइक्स पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में कटौती
केंद्र सरकार ने मोटरसाइकिल पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में भारी कटौती की है, जिससे बाइक्स की इनपुट कॉस्ट घटा दी है और एक्सपोर्ट पर जोर दिया गया है, जिसमें एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिलने वाला है। इसके साथ ही डॉमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग भी ज्यादा होगी। जब भारत में ही ज्यादातर मोटरसाइकिल बनकर तैयार होंगी, तब इन बाइक्स पर लगने वाले टैक्स में भी कमी आएगी। मोटरसाइकिल के कई इंजन विदेशों से बनकर तैयार होते हैं, इन मोटरसाइकिल पर पहले 50 फीसदी टैक्स लगाया जाता था, जिसे अब घटाकर 40 फीसदी कर दिया गया है।
25 फीसदी से घटाकर 20 फीसदी किया
वहीं SKD मोटरसाइकिल का इंजन तो विदेश में ही बनाकर तैयार किए गए हैं, लेकिन बाइक के बाकी पार्ट्स को भारत में एसेंबल किया जाता है, इन बाइक्स पर टैक्स को 25 फीसदी से घटाकर 20 फीसदी करने का ऐलान किया है। वहीं 1600 cc की रेंज में वो मोटरसाइकिल, जिनके सभी पार्ट्स विदेश में बनकर भारत एक्सपोर्ट किया जाता है, लेकिन बाइक को ऊपर से नीचे तक पूरी तरह से भारत में ही एसेंबल किया जाता है। इन बाइक्स पर टैक्स 15 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया गया है।
15 फीसदी टैक्स घटाकर 10 फीसदी
मोटरसाइकिल के 1600 cc इंजन या इससे ज्यादा की क्षमता रखने वाली बाइक पर भी टैक्स में कटौती की है। इसमें CBU मोटरसाइकिल के लिए टैक्स 50 फीसदी से 30 फीसदी कर दिया गया है। वहीं Semi-knocked down (SKD) मोटरसाइकिल के लिए टैक्स में 5 फीसदी टैक्स घटा दिया है। इन बाइक्स पर पहले 25 फीसदी टैक्स लगता था जो कि अब 20 फीसदी लगेगा। Completely knocked down (CKD) मोटरसाइकिल पर पहले 15 फीसदी टैक्स लगता था जो कि अब 10 फीसदी लगा करेगा।





