Travel Tips: घुमक्कड़ों के लिए ये है स्मार्ट तरीका, कम बजट में ट्रिप कर पाएंगे एंजाॅय

ट्रिप के समय कुछ बातों का ध्यान रखकर अपनी घूमने के शौक को पूरा कर सकते हैं। इन टिप्स की मदद से बजट के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा।
Travel Tips
Travel Tips Pixabay

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घुमक्कड़ी कुछ लोगों के लिए शौक है। वहीं कई लोगों के लिए ये उस खिड़की की तरह है जो उन्हें अपनी व्यस्त और तनाव भरी जिंदगी से बाहर झांकने में मदद करता है। यात्रा से एक नया नज़रिया मिलता है। लेकिन सही प्लानिंग न हो तो बजट और मानसिक शांति दोनों की बैंड बज जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे पांच तरीके जिनकी मदद से आप अपनी यात्रा खूब एन्जॉय कर पाएंगे।

अचानक से घूमने का न बनाएं प्लान

कोई ट्रिप अचानक के साथ प्लान नहीं करना चाहिए। इसमें आपका बजट भी गड़बड़ाने लग जाता है। बेहतर ये है कि आप समय लेकर ट्रिप की प्लानिंग करें। इससे आपको बजट तय करने में सुविधा होगी, इसके साथ-साथ टिकटें भी सस्ती मिल जाएंगी।

आफ सीजन में करें ट्रेवल

अधिकतर टूरिस्ट प्लेस पीक सीजन के दौरान महंगे होते हैं। वहीं आफ सीजन में सस्ते रहते है। इसके आपका घूमने का खर्च कम रहता है। भीड़ कम होने की वजह से अधिकतर एक्सप्लोर कर सकते हैं।

टिकट से पहले से करवाएं बुकिंग

आप जिधर भी जाते हैं तो टिकट की बुकिंग करवा सकते हैं। इसमें आपको टिकट कम में मिल जाता है। अगर फ्लाइट की जगह पर ट्रेन से जाते हैं तो सफर में ज्यादा खर्च नहीं करना होगा। बजट के अनुसार बुकिंग करवा पाएंगे।

होटल की पहले से चेक करें जानकारी

होटल की जानकारी पहले से ही चेक करें। होटल्स का चुनाव करना जरुरी है। अगर दोस्तों के साथ बजट का प्लान कर रहे हैं। तो धर्मशाला भी रुक पाएंगे। ये काफी कम दाम में मिलती है। तमाम शहर में हाॅस्टल विकल्प मौजूद होता है।

खाने का सामान लेकर चलें

आप कहीं बाहर जाएं तो घर से स्नैक्स वगैरह पैक करके चलें। टूरिस्ट स्पॉट्स में अक्सर स्नैक्स महंगे मिलते हैं। भूख लगने पर ये आपके लिए बेहतर विकल्प है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in