back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इनके बिना अधूरी है ‘भारत’ की सैर, साउथ इंडिया की इन जगहों पर जरुर करें विजिट

साउथ इंडिया आपको जरुर विजिट करना चाहिए। यहाँ पर आपको खूबसूरती का एहसास होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| साउथ इंडिया जाने का आपको शौक है, तो इन जगहों पर जरुर विजिट करना चाहिए। दरअसल, ये कुछ खास जगह हैं और यहां घूमने के बाद आप बहुत शांत और बेहतर महसूस करने लगेंगे। साउथ इंडिया की इन तीन जगहों पर दुनियाभर से लोग घूमने के लिए जाते हैं। यहाँ पर आपको प्रकृति, वन्यजीव और पेड़-पक्षियों को देखकर बेहतर महसूस होगा।

कूर्ग

कर्नाटक के कोडागु क्षेत्र में कूर्ग पड़ता है। ये अपनी आकर्षक पहाड़ी के लिए काफी मशहूर है। ये बैंगलोर और मैसूर से अधिक दूरी पर नहीं है। घने पहाड़ों से घिरा और धुंघ से भरा कूर्ग, प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। कूर्ग में घूमने के लिए बहुत कुछ है। यहाँ पर झरने, बस्तियां, बौद्ध मठ और कई प्रकार के पार्क भी मौजूद हैं। जहाँ पर घूमकर खूब एंजाॅय कर सकते हैं।

मुन्नार

मुन्नार, दक्षिण भारत का मशहूर हिल स्टेशन है। ये एक रोमांटिक जगह है। जहाँ पर आपको प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी। मुन्नार तीन पर्वतीय नदियों- मुथिरापुझा, नल्लाथन्नी और कुंडला के संगम पर मौजूद है। ये समुद्र से लगभग 1600 मीटर ऊपर है। ये हिल स्टेशन ब्रिटिश सरकार के दौरान रिसाॅट था। यहाँ पर रहने के लिए आपको काॅटेज मिलते हैं। यहाँ पर आपको पहाड़ियां, सुंदर घाटिया. असंख्य नादियां, झरने, विशाल चाय के लिए मशहूर है। ये यात्रियों के शानदार अनुभव का हिस्सा माना जाता है।

ऊटी

पूरे साल ठंडी और सुखदायक जलवायु के अलावा ऊटी दूर-दूर के पर्यटकों का स्वागत करने को तैयार रहती है। ये पहाड़ी और पहाड़ियों के अलावा ऊटी यात्रियों को काफी कुछ प्रदान कर रहा है। यहाँ पर शिखर तक पहुंचने को लोग सड़क पर जाते हैं। ऊटी को भारत के स्विटजरलैंड के तौर पर जाना जाता है। इसके साथ, आप मेट्टुपालयम से ऊटी तक टॉय ट्रेन की सवारी कर सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...