नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | फॉरेन ट्रिप में सबसे ज्यादा दिक्कत आती है अपने परिवार और घर के लोगों से कनेक्टेड रहने की। क्योंकि वहां पर इंडिया वाला सिम काम नहीं करता है और आप लोगों से तभी बात कर पाते हैं जब आपको वाई-फाई कनेक्शन मिलता है। इससे निपटने के लिए इस तरह से प्लान करने की ज़रूरत है कि आप कहीं भी रहें, आपका कनेक्शन अपने अपनों से टूटे न।
दूसरे देश की खरीदें सिम
आपके सिम पर इंटरनेशनल रोमिंग फ्री करवाना काफी महंगा हो सकता है। इसलिए आप जहां जाएं वहां का सिम खरीद लें। कई देशों में टूरिस्ट्स के लिए विशेष सिम मिल जाते हैं, ये सिम कुछ दिन से कुछ हफ्ते या महीने के लिए वैलिड होते हैं।
स्कायरोम हाॅटस्पाट
आप सफर के दौरान स्कायरोम हाॅटस्पाॅट अपने पास रख सकते हैं। ये आपकी नेट से कनेक्ट रहने की चिंता को हमेशा के लिए दूर करने में मदद करता है।
होटल के वाईफाई की सुविधा
विदेश यात्रा के दौरान कुछ आसान उपाय अपनाया जा सकता है। आपको जिस होटल में स्टे करना है। आपको वाईफाई की सुविधा मिलती है। ऐसे में ध्यान रखें कि होटल के फ्रंट डेस्क पर पहुंचकर काॅल कर किसी से आसानी से पूछ सकते हैं।
कैफे वाई फाई का करें इस्तेमाल
अगर आपको हाॅटस्पाट नहीं खरीदना है तो तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। विदेशों में कई कैफ़े भी वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध होती है। जिसको आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
एयरलाइन वाई फाई
कई एयरलाइन एयरप्लेन में वाई-फाई की खास सुविधा मिलती है। हालांकि उस दौरान कोई सेंसिटिव चीज जैसे बैंक अकाउंट चेक करना या ऑनलाइन कुछ खरीदना सही नहीं माना जाता है। जिससे आप असुरक्षित हो सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




