नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। लोगों को घूमना फिरना बहुत अच्छा लगता है ट्रैवल को बढ़ावा देने के लिए टूरिस्ट फेस्टिवल मनाया जाता है। इस दौरान देश विदेश की संस्कृति को जानने का मौका मिलता है। यह टूरिस्ट फेस्टिवल 14 फरवरी से 16 फरवरी तक सेलिब्रेट किया जाएगा। फेस्टिवल में कई कार्यक्रम और जायके का मजा भी मिलेगा। वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म फेस्टिवल 2025 की मेजबानी इस बार नई दिल्ली कर रही है।
कल्चरल परफॉर्मेंस
ट्रैवल एंड टूरिज्म फेस्टिवल का हिस्सा बन रहे हैं तो आपके यहां पर कई तरह की चीजों को इंजॉय करने का मौका मिलेगा। आप यहां के कल्चरल परफॉर्मेंस करें एंजॉय कर सकते हैं। भारतीय राज्यों के संगीत, लोक नृत्य आदि के अलावा डांस, म्यूजिक के जबरदस्त कार्यक्रम किए जाएंगे।
खाने का जायका
आपको इस टूरिस्ट फेस्टिवल में अलग-अलग तरह के खाने का जायका भी मिलेगा। आप यहां पर फेमस भारतीय सैफ के हाथों का बना खाना खा सकते हैं। अगर आप खाने पीने के शौकीन है तो आपको इस फेस्टिवल का हिस्सा जरूर बनना चाहिए।
म्यूजिकल शाम
इस टूरिस्ट फेस्टिवल की शाम काफी शानदार होने वाली है। म्यूजिकल इवनिंग में बैंड्स और आर्टिस्ट्स की जबरदस्त परफॉर्मेंस होने वाली है। इन चीजों को आप बेहतरीन तरीके से इंजॉय कर सकते हैं। ट्रैवल टूरिस्ट फेस्टिवल में आपको घूमने फिरने से संबंधित चीजों के बारे में जाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आप यहां के खाने-पीने और म्यूजिक की शाम का भी बेहतरीन तरीके से एक्सपीरियंस ले सकते हैं। यह आपके लिए एक ऐसी जगह है जहां पर आप ट्रैवल के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
ट्रैवल टेक जोन
टूर फेस्टिवल में आप ट्रैवल टेक जून से भी रूबरू हो सकते हैं। ट्रैवल से संबंधित ट्रैवल गैजेट्स और एप्स के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा। जो लोग टेक्नोलॉजी को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं उनके लिए यह ट्रैवल फेस्टिवल खास रहने वाला है।




