नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। फॉरेन ट्रिप हर किसी का सपना होता है लेकिन उसका खर्चा काफी ज्यादा होता है। लेकिन आपके लिए एक अच्छी खबर है कि आप सिंगल टिकट पर पैसे खर्च करके कई सारी देशों की खूबसूरती को एक साथ देख सकते हैं। इन देशों में पेरिस, मास्को, मलेशिया, सिंगापुर जैसे देश शामिल है। हनीमून कपल्स के लिए यह टूर हमेशा ही यादगार रहेगा।
इस ट्रेन से करें सफर
अगर आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो आपको दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन जर्नी का एक्सपीरियंस लेना चाहिए। यह ऐसी ट्रेन है जो आपको पुर्तगाल से लेकर सिंगापुर तक की सैर कराती है। इस दौरान यह ट्रेन 13 देश से होकर गुजरती है ऐसे में आप हर एक देश की खूबसूरती को बेहतरीन तरीके से इंजॉय कर सकते हैं। खुशी की बात तो यह है कि इस ट्रेन से सफर करने के लिए आपको सिर्फ एक बार ही टिकट लेना है।
21 दिन में पूरा होगा ट्रैवल
हनीमून के लिए अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी एक खास जगह पर घूमने जा रहे हैं तो रास्ते में कई देशों की खूबसूरती को देख सकते हैं। यह ऐसी ट्रेन है जो सबसे लंबी दूरी की यात्रा तय करती है। इन 13 देश की खूबसूरती को दिखाने में पूरे 21 दिन का समय लगता है। इसके अलावा यह ट्रेन शहरों और काशन में भी रूकती है जहां आप पार्टनर के साथ खास फलों को इंजॉय कर सकते हैं।
किस-किस जगह से गुजरती है ट्रेन
अगर आप एक टिकट के खर्चे पर दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह को एक्सप्लोरर करना चाहते हैं तो यह लाइफ का सबसे अच्छा एक्सपीरियंस होगा। लंबी दूरी तय करने वाली यह ट्रेन यूरोप के खूबसूरत देश से होकर कई खूबसूरत लाखों से गुजरती है।
क्या है ट्रेन का रूट
ये ट्रेन पुर्तगालके शहर लागोस अपनी यात्रा को शुरू करती है इसके बाद स्पेन के उत्तरी इलाके से होते हुए पेरिस पहुंचती है। फिर यूरोप के रास्ते से होते हुए उसकी राजधानी मास्को की खूबसूरती को दिखाती है। इस जगह से यात्रा करते हुए यात्री बीजिंग पहुंचते हैं फिर बैंकॉक से मलेशिया और लास्ट में सिंगापुर पहुंचते हैं।
क्या है ट्रेन का किराया
ट्रैवल के लिए इस रिचेस्ट ट्रेन की बात करें तो इसका किराया 1200 अमेरिकी डॉलर है। अगर भारतीय रुपए में देखा जाए तो यह 1,01,261 है। इस ट्रेन का किराया इतना ज्यादा इसलिए है क्योंकि यह लग्ज़री है सभी सुविधाएं आपको इसमें मिल जाती है। यात्री इस ट्रेन में खाने पीने से लेकर कई सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।




