नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। सर्दियों के मौसम में भारत की कुछ जगह का नजारा बेहद खूबसूरत हो जाता है ऐसे में घूमने के लिए लोग तरह-तरह की जगह पर जाते हैं। आप भी सोलो ट्रैवलिंग के लिए सुहावना मौसम वाली जगह को चुन लीजिए इसके बारे में बताया गया है। सर्दियों के मौसम में इन जगहों की खूबसूरती ही नहीं बल्कि मौसम का भी खूब मजा मिलता है। इस तरह से आप सोलो ट्रैवलिंग के दौरान अपनी लाइफ के बेहतरीन फलों को जी सकते हैं। अगर आपने कहीं और जाने का प्लान कैंसिल कर दिया है तो सोलो ट्रैवलिंग का एक्सपीरियंस लेने के लिए इन जगहों पर जरूर घूमें।
हंपी
सोलो ट्रैवलिंग के लिए हंपी जैसी जगह बहुत ही खूबसूरत है आप यहां पर इतिहास और वास्तुकला की रचनात्मक कला देख सकते हैं। हम भी मैं घूमने के लिए कई डेस्टिनेशन है जहां आप सोलो ट्रैवलिंग के एक्सपीरियंस को बेहतरीन बना सकते हैं। हंपी में घूमने के लिए विरुपाक्ष मंदिर, विट्ठल मंदिर, हेमकूट हिल स्टेशन भी है।
उस्मान सागर झील
हैदराबाद का उस्मान सागर झील सोलो ट्रैवलिंग के लिए एक बेस्ट लोकेशन है। यह एक ऐसी झील है जो 46 वर्ग में फैली हुई है यहां का वातावरण भी बिल्कुल शांत है। अगर आप भाग दौड़ भरी जिंदगी से दूर सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो यह जगह बेहतरीन है।
ऋषिकेश
सोलो ट्रैवल के लिए ऋषिकेश भी बहुत अच्छी जगह है यह दिल्ली से केवल 3 घंटे की दूरी पर है। आप यहां पर अपने सोलो ट्रैवल के एक्सपीरियंस को बढ़ा सकते हैं एडवेंचरस एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं। एक्टिविटी के लिए आप यहां पर बंजी जंपिंग, रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग कर सकते हैं।
बेताब बेली
पहलगाम में सोलो ट्रैवलिंग के लिए जा रहे हैं तो आपके यहां की बेताब बेली जरूर देखनी चाहिए। घूमने के लिए यह जगह बहुत ही खूबसूरत है बर्फीला इलाका है। यहां आप बड़े-बड़े बर्फ से ढके हुए पहाड़ देख सकते हैं यह पहलगाम से 15 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। अगर आप यहां घूमने जा रहे हैं तो अरु वैली, ममलेश्वर मंदिर शेषनाग, झील जैसी जगह पर घूमने का मजा ले सकते हैं।
गोवा
ट्रैवल के लिए गोवा भी एक बहुत अच्छी जगह है जहां आप खुद के लिए समय निकालकर एंजॉय कर सकते हैं। इस जगह पर घूमने के लिए लोग दुनिया के कोने-कोने से आते हैं। अगर आप खुद के साथ यहां वक्त बिताना चाहती हैं तो यह आपके लिए एक बहुत अच्छा एक्सपीरियंस होगा।





