नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। सर्दियों के मौसम में मसूरी जैसे हिल स्टेशन पर जाना आनंददायक होता है। सर्दियों के मौसम में आपको बर्फ की सफेद चादर से ढके हुए पहाड़ नजर आते हैं। इस मौसम में मसूरी घूमने का एक अलग ही मजा होता है। अगर आप बार-बार पैसों की वजह से अपनी ट्रिप कैंसिल कर देते हैं, तो यहां आप छोटे से बजट में यात्रा कर सकते हैं। आप अपनी छुट्टियों को मसूरी हिल स्टेशन में बिताएं तो यह यादगार मोमेंट रहेगा।
कम समय में करें मसूरी की सैर
अगर आपके पास छुट्टियां कम हैं तो आप मसूरी के लिए वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। वीकेंड पर दो से तीन दिन घूमने के लिए काफी होता है। आप दिल्ली से मसूरी हिल स्टेशन के दौरान खूबसूरत पहाड़ और शिमला मनाली की खूबसूरत वादियां देख सकते हैं। यहां पर पर्यटक सर्दियों के मौसम में दूर-दूर से आते हैं।
मसूरी घूमने का खर्च
अगर आप दिल्ली गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से मसूरी जा रहे हैं तो आपको देहरादून के लिए ट्रेन लेनी होगी। अगर आप स्लीपर क्लास लेते हैं तो ₹300 फेयर होता। देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद आप मसूरी के लिए बस ले सकते हैं। मसूरी के लिए बस का किराया ₹100 लगेगा।
ठहरने और घूमने का खर्चा
मसूरी में रहने के लिए आपको माल रोड पर होटल बुक नहीं करना चाहिए यह बहुत महंगे होते हैं। स्मॉल रोड से 1 किलोमीटर की दूरी पर आपको होमस्टे मिल जाते हैं जहां ₹500 में ठहर सकते हैं। घूमने के लिए आप अपनी पर्सनल स्कूटी बुक कर सकते हैं इस तरह से आपके पैसों की बचत होगी बार-बार ट्रैवल के लिए आपको ट्रांसपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मसूरी में घूमने की जगह
मसूरी में आप कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं हैप्पी वैली, बुद्ध टेंपल, दलाई हिल्स, ट्रैकिंग प्वाइंट, सनसेट पॉइंट, धनोल्टी अभी जगह आपके ट्रिप को यादगार बना देगी। यह जगह घूमने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।





