
नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: सर्दियो का मौसम जारी है। ऐसे में इस मौसम में बर्फबारी का एक अलग ही मजा होता है। दूर-दूर से लोग ऐसी जगह पर जाने का प्लान बनाते हैं। जहां स्नोफॉल और बर्फबारी का मजा आसानी से लिया जा सके। कई लोगों को सर्दियों के मौसम में सर्दी वाली जगह जाना काफी पसंद होता है। वो परिवार और दोस्तों के साथ विंटर वेकेशन में बर्फली जगहों पर छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं। जहां वो स्नोफाल, के साथ स्केटिंग का मजा ले सकें। लेकिन उन्हें यह पता नहीं होता है कि ऐसी कौन सी जगहें है जहां वो इसका लुप्त उठा सके। तो हम इस आर्टिकल में उन्हे पांच ऐसे जगहों के बारे में बताएंगे जहां वो इसका आनंद ले सकें।
सर्दियों की छुट्टी में अगर आपको कुछ अलग प्लान कर रहे हैं। तो आप लद्दाख घूमने जा सकते हैं। धरती के साथ-साथ आसमान का भी यहां से सुंदर नजारा दिखाई देता है। लद्दाख काफी ऊंचाई पर स्थित है। बर्फ से ढके सफेद पहाड़ , आसमान की तरह नीली दिखने वाली झीलें और आणि तिरछी जाती काली सड़के आपका मन मोह लेंगी। यहां बर्फबारी , स्केटिंग और स्नोफॉल के लिए कई खूबसूरत स्पॉट है। जहां आप लुप्त उठा सकते हो।
उत्तराखंड में खीरसन के अलावा औली हिल स्टेशन भी काफी विख्यात और प्रचलित है। देश भर के सैलानी यहां सर्दियों के मौसम में आते हैं । और बर्फबारी का आनंद लेते हैं। यहां आप स्केटिंग और स्नोफॉल का मजा ले सकते हैं। औली हिल स्टेशन की ऊंचाई समुद्र तल से करीब ढाई हजार मीटर है। औली घूमने के लिए देखने के लिए यहां से बड़ी संख्या में सैलानी आते है।
सिक्किम में ऐसे कई हिल स्टेशन है। जहां सर्दियों में खूब बर्फबारी होती है। कटाव एक ऐसी जगह है। जहां लंबे समय तक बर्फ पड़ती है। कटाव गंगटोक से 140 किलोमीटर दूर है। हालांकि यहां जाने के लिए आपको पहले आर्मी की ज्यादा लेनी पड़ती है l। यह जगह देखने में काफी खूबसूरत लगती है। सैलानी यहां बर्फ का मजा लेने आते हैं। आप स्केटिंग के शौकीन है तो इसका लुप्त उठा सकते है।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला हिमाचल की धड़कन है। शिमला से कुछ दूरी पर है मनाली l jo सैलानियों की जान है। यहां दिसंबर से जनवरी तक खूब बर्फबारी होती है। वैसे शिमला में बर्फ से ढके पहाड़ बेहद खूबसूरत लगते हैं। शिमला से आप फ्री मनाली डलहौजी भी जा सकते हैं। यहां बर्फ वाले दृश्य देखने का आनंद ही दूसरा है।
जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग में खूब बर्फ पड़ती है। यहां नवंबर से ही बर्फ पड़नी शुरू हो जाती है और अप्रैल तक आपको पहाड़ों पर बर्फ की चादर नजर आती है। श्रीनगर से 80 किलोमीटर दूरी पर सोनमर्ग है। जो देखने में खूबसूरत और बेहतरीन है। यहां का बर्फीला नजारा दिखते ही बनता है। यहां पर स्केटिंग और स्नोफॉल का भी आप पूरा भरपूर उठा सकते हैं।