नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । जून का महीन शुरु हो चुका है। और मॉनसून भी अपने तैयार के साथ दस्तक देने वाला है। ऐसे में तपती गर्मी के चलते उमस से थोड़ी राहत मिलने लगेगी। बरसात के कारण मौसम खुशनुमा होने लगता है। इस मौसम में घूमने का सबसे अच्छा ऑप्शन ओर क्या हो सकता है, क्योंकि चिलचिलाती धूप आपकी आंखों और दिमाग को परेशान नहीं करती। देश की कुछ जगहों का नजारा तो इस बरसात के मौसम में बहुत ही बेहतरीन बन जाता है।
जून-जुलाई महीनों में न तो बहुत अधिक मूसलाधार बारिश होती है और न ही बहुत तेज गर्मी का एहसास होता है। ऐसे में ये दिन घूमने के लिए सबसे बेस्ट हो सकते है। जुलाई महीने में बहुत अधिक छुट्टी तो नहीं है लेकिन वीकेंड ट्रिप पर सफर के लिए जा सकते हैं। दो दिन की ट्रिप के लिए ऐसी ही जगहों का चुने जहां घूमने के लिए खर्च भी कम हो और सुहाना माहौल भी हो। जिसमें फुल इंजॉय कर सकें। ऐसे में आइए जानते हैं इस महीने में घूमने के लिए ऐसी ही कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में…
1. केरल के पर्यटन स्थल
जून-जुलाई में गर्मी रहती हैं, हालांकि मानसून के दस्तक से कुछ हद तक तेज गर्मी से राहत मिल सकती है। ऐसे में इस महीने में मॉनसून का पूरा लुत्फ उठाने के लिए केरल ट्रिप पर जा सकते है। केरल का अल्लेपी, मुन्नार, पेरियार, पोनमुडी इस मौसम में घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगहों में से एक है। केरल के इन खूबसूरत शहरों और हिल स्टेशन तक पहुंचने के लिए त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट, कोचिन एयरपोर्ट या फिर त्रिवरुनानथपुरम सेंट्रल, एर्नाकुलम जंक्शन, पालाकक्ड जंक्शन जा सकते हैं।
2. महाराष्ट्र के हिल स्टेशन
इस दिनों महाराष्ट्र में घूमने की कई जगह है, जहां इस ट्रिप पर जाकर आनंद लिया जा सकता। इनमें महाबलेश्वर हिल स्टेशन, अंबोली, लोनावाला, माथेरान, पंचगनी, अलीबाग जैसी प्रसिद्ध जगह है। यहां पहुंचने के लिए मुंबई या पुणे एयरपोर्ट और पुणे जंक्शन आदि से सफर की शुरुआत कर सकते हैं।
3. कर्नाटक के पर्यटन स्थल
भारत का स्कॉटलैंड कहा जाने वाला कर्नाटक का कूर्ग हिल स्टेशन घूमने की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। कुर्ग के अलावा चिकमंगलूर ट्रैकिंग गतिविधियों के लिए जाना जाता है। बीआर हिल्स, नंदी हिल्स और केम्मनगुंडी और उडुपी से 45 किमी दूर अगुंबे हिल स्टेशन जा सकते हैं।
4. राजस्थान के खूबसूरत शहर
राजस्थान राज्य को एक सांस्कृतिक विरासत के तौर पर जाना जाता है। यहां पर बेहद खूबसूरत और अपनी शाही शानो शौकत को प्रदर्शित करने वाला एक राज्य है। जहां जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर, पुष्कर, माउंट आबू और बूंदी जैसी जगहें घूमने के लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इन शहरों की खूबसूरती मानसून में और अधिक बढ़ जाती है।
वहीं, मानसून और सर्दियों में यहां की सैर आनंद का अनुभव करा सकती है। जून- जुलाई के महीने में आप उदयपुर की सैर पर जाएं, यहां के ऐतिहासिक स्थल, झीलें और किले बेहद अद्भुत दृश्य प्रदान करते हैं।





