नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फरवरी का महीना प्यार में डूबे लोगों के लिए बेहद खास होता है। 7 फरवरी से 14 फरवरी के बीच वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है, जिसमें रोज़ डे, प्रपोज़ डे, चॉकलेट डे, टेडी डे जैसे दिन शामिल हैं। इस दौरान कई कपल्स अपने पार्टनर को खुश करने के लिए बाहर घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं, तो ये 4 बजट-फ्रेंडली और रोमांटिक जगहें आपके लिए परफेक्ट हैं।
1. दार्जिलिंग
दार्जिलिंग जाने का सही समय फरवरी से अप्रैल और सितंबर से नवंबर तक होता है। इस दौरान मौसम बेहद सुहाना रहता है। यहां सूर्योदय का नजारा और हरे-भरे चाय बागान का दृश्य आपको और आपके पार्टनर को मंत्रमुग्ध कर देगा। कम बजट में भी यह जगह रोमांस के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
2. मनाली
मनाली कपल्स की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। फरवरी में यहां का मौसम भी शानदार होता है। बर्फीली चोटियों और मनोहारी वादियों के बीच रोमांटिक पल बिताना आपके बजट में भी फिट बैठता है।
3. पुष्कर
अगर आप ठंडी जगह नहीं चाहते तो राजस्थान का पुष्कर बढ़िया विकल्प है। कम बजट में यहां आपको रॉयल फील मिलता है। घाटों पर बैठकर डूबते सूरज को देखना और रेगिस्तान में ऊंट की सवारी करना रोमांचक अनुभव देगा।
4. ओरछा
मध्य प्रदेश का ओरछा वैलेंटाइन वीक के लिए शानदार ऑप्शन है। बेतवा नदी के किनारे बसा यह ऐतिहासिक शहर शांति और रोमांस का मिश्रण पेश करता है। भव्य महल और मंदिर पुराने जमाने की याद दिलाते हैं। यहां रहने और खाने का खर्च भी कम है। रामराजा मंदिर के दर्शन करना भी रोमांटिक अनुभव बढ़ाता है।





