back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Valentine Date Ideas: कम खर्च में यादगार पल, दिल्ली की ये जगहें बना देंगी दिन खास

कम बजट में भी बनाएं वैलेंटाइन डे खास, दिल्ली की ये 7 जगहें रोमांटिक डेट के लिए हैं परफेक्ट जगह आईये जानते हे ।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वैलेंटाइन डे पर हर कपल चाहता है कि वह अपने पार्टनर के साथ कुछ खास पल बिताए, लेकिन हर बार महंगे होटल या फैंसी रेस्टोरेंट ही जरूरी हों, ऐसा नहीं है। दिल्ली-एनसीआर में कई ऐसी खूबसूरत और सुकूनभरी जगहें हैं, जहां कम खर्च में भी आप अपने रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं। अगर आप इस वैलेंटाइन डे को सिंपल लेकिन स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो इन 7 जगहों पर जाना एक शानदार विकल्प हो सकता है।

1. ओखला वाटरफ्रंट: सनसेट के साथ रोमांस

नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर स्थित ओखला वाटरफ्रंट उन कपल्स के लिए बेहतरीन जगह है, जिन्हें शांति और खुला माहौल पसंद है। यहां का सनसेट नजारा बेहद खूबसूरत होता है। हल्की हवा, नदी के किनारे टहलना और लंबी बातें-ये सब मिलकर वैलेंटाइन डेट को यादगार बना देते हैं। खास बात यह है कि यहां घूमने का खर्च लगभग ना के बराबर है।

2. इंद्रप्रस्थ पार्क: जापानी गार्डन की सुकूनभरी वाइब

इंद्रप्रस्थ पार्क का जापानी स्टाइल गार्डन अभी भी कई लोगों के लिए छुपा हुआ खजाना है। रंग-बिरंगे फूल, पत्थरों से सजी पगडंडियां और शांत माहौल कपल्स को खूब आकर्षित करता है। अगर आप भीड़-भाड़ से दूर शांति में समय बिताना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है।

3. कनॉट प्लेस: हर बजट की परफेक्ट डेट

दिल्ली की जान कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में हर बजट के लिए ऑप्शन मौजूद हैं। यहां आप किसी कैफे में बैठकर कॉफी पी सकते हैं, स्ट्रीट फूड का मजा ले सकते हैं या बस यूं ही टहलते हुए समय बिता सकते हैं। हप्पेनिंग माहौल की वजह से यह कपल्स की हमेशा पसंदीदा जगह रही है।

4. संजय झील: भीड़ से दूर सुकून

 अगर आप वैलेंटाइन डे पर शांति चाहते हैं, तो संजय झील एक शानदार विकल्प है। झील के किनारे वॉक, बोटिंग और हरियाली के बीच वक्त बिताना रिश्ते में ताजगी भर देता है। यहां का शांत माहौल कपल्स को खास सुकून देता है। 

5. साइबर हब, गुरुग्राम: मॉडर्न डेट का मजा

थोड़ी मॉडर्न और एनर्जेटिक डेट के लिए साइबर हब बेस्ट है। यहां कैफे, रेस्टोरेंट और म्यूजिक स्पॉट्स की भरमार है। अगर आप नाइट आउट या लाइट पार्टी का प्लान बना रहे हैं, तो यह जगह निराश नहीं करेगी।

6. सुंदर नर्सरी: हरियाली के बीच प्यार

लोधी रोड के पास स्थित सुंदर नर्सरी कपल्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। खुला मैदान, हरियाली और साफ-सुथरा माहौल इसे खास बनाता है। यहां पिकनिक स्टाइल डेट भी प्लान की जा सकती है, जो कम बजट में बेहद खास अनुभव देती है।

7. लोधी गार्डन: क्लासिक रोमांटिक स्पॉट

लोधी गार्डन दिल्ली के सबसे फेमस और रोमांटिक स्पॉट्स में से एक है। ऐतिहासिक इमारतें, हरियाली और शांत वातावरण इसे वैलेंटाइन डेट के लिए परफेक्ट बनाते हैं। सुबह या शाम, दोनों समय यहां का नजारा दिल जीत लेता है। अगर आप इस वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ सच्चा और सुकूनभरा वक्त बिताना चाहते हैं, तो ये जगहें कम बजट में भी आपके प्यार को खास बना सकती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵