back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Travelling Tips: बच्चों के साथ कर रहे हैं ट्रैवल, तो इन खास बातों का रखें ध्यान

बच्चे बेहद शरारती होते हैं इसलिए अगर आपने रोड ट्रिप प्लान किया है तो बच्चों का खास ध्यान रखें। इसके लिए आपको कुछ टिप्स बताए जाएंगे, जिससे आपको और बच्चे को सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बच्चों का स्वभाव चंचल होता है वह एक जगह पर नहीं बैठते हैं ऐसे में अगर आपने रोड ट्रिप प्लान किया है तो यह खतरनाक भी साबित हो सकता है। ज्यादातर लोग ट्रैवलिंग के लिए ट्रेन या फिर फ्लाइट की सुविधा लेते हैं लेकिन रोड ट्रिप का भी अपना अलग ही मजा होता है लेकिन आपको इस दौरान कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए खासकर बच्चों को लेकर। अगर आप रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं और आपके साथ बच्चे हैं और नई जगह पर ट्रेवलिंग से करने से ट्रिप का मजा खराब ना हो इसलिए कुछ बातों को ध्यान में रखिए।

पैकिंग

आपको ट्रैवलिंग करते समय पैकिंग का खास ध्यान रखना है आपको बेबी केयर के साथ-साथ और भी रिस्पांसिबिलिटी मैनेज करनी पड़ेगी। आपके पैकिंग करते समय अपने बच्चों की सारी जरूर का सामान पैक कर लेना चाहिए अगर बच्चा ज्यादा छोटा है तो एक्स्ट्रा कपड़े रख लीजिए। ज्यादातर बच्चों को ट्रैवलिंग के समय उल्टियां होती हैं ऐसे में आप उनके कपड़े बदल सकती हैं।

जरूरी सामान

अगर आपके साथ ट्रैवलिंग के समय बच्चा जा रहा है तो आप उनके खाने-पीने का खास ध्यान रखें इसलिए मिल्क पाउडर डायपर जैसी चीज बाग में रख लीजिए। इसके अलावा आप पका हुआ खाना ना ले जाकर बच्चों के लिए फ्रेश फ्रूट्स पैक कर लीजिए।

जरूरी बातें

जिस जगह पर आप घूमने जा रहे हैं उसे जगह की पूरी जानकारी हासिल कर लीजिए अगर आपका सफर लंबा है तो ट्रेन या फ्लाइट से जाना बेहतर होगा। आपको घूमने के लिए ऐसी जगह का चुनाव करना चाहिए जहां पर बच्चे खूब इंजॉय कर पाएं।

भीड़भाड़ से रहें दूर

बच्चों के साथ ट्रैवल करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए की आप ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगह पर ना ले जाए ऐसे में वह अनकंफरटेबल महसूस करते हैं। आपको बच्चों को ध्यान में रखते हुए ऐसा डेस्टिनेशन सिलेक्ट करना चाहिए जहां पर वह आजादी के साथ एंजॉय कर सकें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

नोएडा फ्लावर शो 2026: बसंत का जश्न, यहां देखें कौन-कौन सी एक्टिविटी और तारीखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही पेड़-पौधों पर रंग-बिरंगे फूल खिलने लगते हैं और शहरों में जश्न जैसा माहौल बन...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...