back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्रैवेलर्स को रखना चाहिए इन बातों का खास ध्यान, रहेंगे एकदम फिट

आपको ट्रैवलिंग के दौरान कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। इससे आपकी सेहत एकदम बेहतर रहेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| आज के दौर में बहुत से लोगों को नई जगहों पर जाना पसंद होता है। नए लोगों से मिलना भी पसंद आता है। इसके साथ ही वे कुछ नया जानने को भी उत्सुक रहते हैं। क्योंकि वे सफर करना पसंद करते हैं।

पर ट्रैवल अपने साथ कई चुनौतियां लेकर आता है। खाने -पीने का, सोने-उठने का समय बिगड़ता है, इसका सीधा असर सेहत पर पड़ता है। आप अपनी सेहत का ख्य़ाल रख सकते हैं। बस आपको इन टिप्स को फाॅलो करना होगा।

कच्चे खाने से होगा नुकसान

सफर पर आपको कच्चा खाना नहीं खाना चाहिए। ये सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसके अलावा आप दुकानों से फल लेकर खा सकते हैं। ये शरीर के लिए बेहतर विकल्प होता है। इस दौरान आप ध्यान रखें कि फल साफ हों। आप बिना धोकर भी इनको खा सकते हैं।

खुद को हाइड्रेटेड रखना है जरूरी

थकान, कब्ज, सिरदर्द आदि जैसी स्वास्थ्य स्थितियों को रोकना है तो आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। इससे आप खुद को डीहाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकते हैं। पानी की बोतल को साथ रखना चाहिए।

स्वास्थ्य भोजन से रहेंगे फिट

जब आप यात्रा करते हैं तो आपको नाश्ता नहीं छोड़ा चाहिए। आप सुबह जो भी खाते हैं वो काफी अहम है। ये ही आपके आगे की दिशा तय करेगा। आपको खाने के दौरान स्वास्थ्य का भी खास ध्यान रखना चाहिए। हल्का भोजन आपके लिए बेहतर विकल्प होता है।

पर्याप्त नींद से मिलेगा फायदा

जब आप यात्रा करते हैं तो ठीक नींद लेने में दिक्कत होती है। कुछ बातों का ध्यान आप बेहतर नींद ले सकते हैं। आप ट्रैवल पिलो भी कैरी कर सकते हैं । इसके साथ आप शेड्यूल भी बना सकते हैं। योजना बनाकर आप बेहतर नींद ले सकते हैं।

एक्सरसाइज करने से मिलेगी मदद

पूरे दिन अपने शरीर को फिट बनाना है तो स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना काफी लाभदायक है। लंबे समय तक बैठे रहना भी आपका रक्त प्रवाह बाधित करता है और रक्त के थक्के जम जाते हैं।

हाथ को रखें साफ

फ्लू या डायरिया जैसे संक्रमणों से बचने के लिए आप यात्रा के दौरान स्वच्छता का खास ध्यान रख सकते हैं। यात्रा कर रहे हैं तो आप नियमित तौर पर हाथ धोते रहें। अपने साथ सेनिटाइजर साथ रख सकते हैं। कुछ खाने के पहले आप सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵