back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सफर करने से पहले भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना खराब हो जाएगा ट्रैवल का पूरा प्लान

अगर आप यात्रा करते हैं तो सुकून काफी अहम है। इसलिए आपको बुकिंग में सावधानी रखनी चाहिए। बुकिंग के दौरान कुछ गलतियां से काफी नुकसान हो जाता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हम सभी सुकून के लिए यात्रा करते हैं। लेकिन छोटी-छोटी गलतियां इस सुकून में खलल डाल सकती हैं। इसलिए हम बता रहे हैं टिकट बुक करते समय होने वाली कुछ गलतियां, जो आपको बिल्कुल नहीं करनी है।

देर से बुकिंग में होगा नुकसान

अपने ट्रैवल की तारीख तय होते ही सबसे पहले अपनी टिकट बुक करें। फ्लाइट की टिकट्स तो आपको पता ही है कि जल्दी बुक करने में सस्ती पड़ती हैं। वहीं, ट्रेन या बस के मामले में भी जल्दी टिकट बुक करने पर आपको अपने पसंद की सीट मिल जाती है।

होटल बुक करने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें

होटल बुक करते समय उन होटल्स को प्राथमिकता दें जिन्हें बुकिंग पोर्टल्स ने वेरिफाई किया हुआ है। कई बार होटल वाले इंटरनेट पर अच्छी तस्वीरें पोस्ट करते हैं, लेकिन असल में होटल की स्थिति बहुत खराब होती है। वहां जाकर पता चलता है कि खेल हो गया है। इसलिए आप होटल की फोटोज़ वेरिफाई कर लें, अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर रेट चेक कर लें, उसके बाद ही बुकिंग कर दें।

यात्रा पैकेज से मिलेगी खास सुविधा

यात्रा पैकेज काफी फायदेमंद होता है। जब भी घूमने जा रहे हैं तो उस जगह का टूर पैकेज चेक करवा सकते है। इससे पैसों की अच्छी बचत की जा सकती है। कई ट्रैवल एजेंसी सस्ता टूर पैकेज भी ऑफर करती हैं। जिससे ट्रैवलर को लाभ मिलता है। टूर पैकेज के दौरान होटल, खाने या फिर घूमने के लिए आपको गाड़ी की सुविधा भी मिलती हैं। टूर पैकेज से आप कई तरह के झंझट से बच सकते हैं।

टिकटों की पहले करें तुलना

जब आप घूमने जाते हैं तो सबसे पहले प्लेन या फिर ट्रेन की कीमतो को चेक करते हैं। अलग अलग एयरलाइन की टिकट भी अलग रहती है। इस तरह ट्रेन की कीमत भी अलग दी जाती है। बजट के अनुसार टिकट लेना चाहिए। चेक करें कि ट्रेन में जाना सुविधाजनक रहेगा या फिर बस आपके लिए बेहतर है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह है जो काफी अच्छी हैं वहां पर घूमने से आपका मन काफी अच्छा हो जाता...
spot_img

Latest Stories

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵