दुबई जाने का है प्लान, ये 5 साल वाले खास ऑफर से मिलेगा फायदा

दुबई जाकर आप फैमिली के साथ एंजाॅय कर सकते हैं। वहीं, ये पर्यटकों के लिए 5 साल वाला खास ऑफर भी लेकर आया है।
Travel Tips
Travel Tips Pixabay

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| कामकाज, कारोबार या फिर घूमने के इरादे से बहुत दुबई लोग जाते हैं। संयुक्त अरब अमीरात में लोगों को जाना पसंद है। वहीं, अब दुबई शहर में अधिक भारतीय काम के इरादे से भी जा रहे हैं। इससे बहुत लोगों को फायदा होता है।

हम लोग भी जानते हैं, कि दुबई जाना है तो पासपोर्ट के अलावा वीजा होना भी जरुरी है। वहीं हम अकसर ये भी देखते हैं, कि वीजा के लिए लोग इधर-उधर जाते हैं। ऐसे में दुबई सरकार भारतीयों के लिए 5 साल का एंट्री वीजा लेकर आया है, जिसमें आपको कई तरह की सुविधा मिलती है।

वहीं, 5 साल के मल्टीपल एंट्री को लेकर भी जानकारी मिल रही है। वीजा को लेकर रिक्वेस्ट भी जल्द जारी किया जाना है। वीजा पाने वाले दुबई में 90 दिनों तक स्टे कर सकते हैं।

5 साल के विए वैध रहेगा वीजा

संयुक्त अरब अमीरात की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, टूरिस्ट वीजा की अवधि को बढ़ाने के बाद 5 साल किया गया है।

माना जा रहा है, कि इसके माध्यम से अब सऊदी में पांच साल आराम से एंजाॅय कर सकते हैं। संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने जानकारी दिया है, कि टूरिस्ट वीजा में संशोधन हुआ है और अब टूरिस्ट वीजा 5 सालों तक वैध रहने वाला है।

पांच साल के मल्टीपल एंट्री वीजा को लेकर बताया गया है, कि अब पर्यटक द्वारा सऊदी मे एंट्री करने की सुविधा है। ये आफर भारतीयों के अलावा अन्य देशों के लिए भी बताया जा रहा है।

कई बार एंट्री का मिलेगा मौका

5 साल के मल्टीपल एंट्री वीजा के बारे में कहा जा रहा है, कि इससे संयुक्त अरब अमीरात में पर्यटकों का बढ़ावा मिलेगा। भारत के आलवा अन्य कई देशों के लोग यह हर साल लाखों की संख्या में घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in