नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घूमने फिरने से हमारी हेल्थ एकदम दुरुस्त रहती है। ट्रैवल करते समय जो हार्मोन रिलीज होते हैं इससे हमें फायदा मिलता है। घूमने फिरने से सिर्फ फिजिकल ही नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ भी स्ट्रांग रहती है। ट्रैवल करने से एंडोफ्रिन ने नामक हार्मोन रिलीज होता है जिसे खुशी का हार्मोन बोलते हैं। जब यह हार्मोन रिलीज होता है तो हमें कई तरह के फायदे मिलते हैं।
तनाव से छुटकारा
जब हम ट्रैवल करते हैं तो हैप्पी हारमोंस रिलीज होते हैं जिससे हमें खुशी होती है और तनाव दूर हो जाता है। जब हम ट्रैवल के दौरान किसी नई जगह पर जाते हैं नया एक्सपीरियंस लेते हैं तो हम बहुत रिलैक्स महसूस करते हैं।
मूड फ्रेश
अक्सर ऐसा होता है कि हम एक ही जगह पर रहकर बोर हो जाते हैं इस वजह से दिमाग खराब रहता है। छोटी छोटी सी बात पर गुस्सा आने लगता है परिवार में ही झगड़ा होने लगते हैं। ऐसे में जब आप किसी नई जगह घूमने जाते हैं तो आपका मूड पूरी तरह से फ्रेश हो जाता है और आप खुश रहते हैं।
फिजिकल हेल्थ स्ट्रांग
जब आप ट्रैवल करते हैं तो घूमने करने से शारीरिक रूप से मजबूत रहते हैं। ट्रैवल करना हमारी फिजिकल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है।
नींद में सुधार
ट्रैवलिंग से नींद की गुणवत्ता बेहतर हो जाती है इस वजह से हैप्पी हारमोंस रिलीज होते हैं और हमें अंदर से खुशी होती है। इस तरह से गहरी नींद आती है और हमेशा स्वस्थ रहते हैं।
काम में सुधार
जब हम अपने काम में लंबे समय से लगे होते हैं तो तनाव महसूस होने लगता है इस वजह से काम भी ठीक तरह से नहीं हो पाता। ट्रैवल करने के बाद हमारा मूड एकदम अच्छा हो जाता है और काम करने में भी मन लगता है।




