नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप भी पहाड़ों पर घूमने का शौक रखते हैं खूबसूरत नजारा और प्राकृतिक व्यू देखना पसंद है तो आप मानसून में खास जगहों पर घूम सकते हैं। खास बात तो यह है की यहां पर पहाड़ छूट बादल और हरियाली पर्यटकों का मन मोह लेती है। आज आपको उन जगहों के बारे में बताया जाएगा जो मानसून के समय पर बेहद खूबसूरत लगती है ज्यादातर टूरिस्ट यहां पर आना पसंद करते हैं।
महाराष्ट्र, लोनावाला
महाराष्ट्र में ज्यादा बारिश होती है यहां का लोनावला इस दौरान बेहद ही खूबसूरत नजर आता है। रिमझिम बारिश के बीच और हरे भरे पहाड़ों को देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। इसके अलावा सड़कों पर गिरते हुए झरने मनमोहन लगते हैं। आप यहां पर फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।
उदयपुर
राजस्थान के उदयपुर में हर कोई घूमना पसंद करता है वहीं इस समय गर्मी के मौसम में राजस्थान का बुरा हाल है। वहीं अगर आप बारिश के मौसम में उदयपुर जाते हैं तो आपके यहां की खूबसूरती आकर्षित कर लेगी। बारिश के मौसम में आप पहाड़ी इलाकों पर जाने की बजाय उदयपुर की सैर जरूर करें।
केरल, मुन्नार
जो लोग नेचर लवर्स हैं वह केरल में मुन्नार घूमने का प्लान बना सकते हैं यहां की हरियाली पहाड़ और चाय के बागान देखने में बहुत खूबसूरत लगते हैं। इतना ही नहीं यहां की खूबसूरती पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। केरल के लिए ट्रैवलिंग करते समय आपको ध्यान रखना है कि बारिश के मौसम में सेफ्टी रहे।
झांसी, ओरछा
मानसून में अगर आप झांसी घूमने जा रहे हैं तो यह आपका बेस्ट प्लान है क्योंकि यहां पर मानसून के मौसम में खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। आप झांसी में ओरछा जाने की यात्रा ट्रेन से करें तो ज्यादा बेहतर रहेगा क्योंकि इस दौरान बाहर की खूबसूरती देखने को मिलती है जो मनमोहन लगती है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





