back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Travel Places: हेलीकॉप्टर से कर सकते हैं केदारनाथ यात्रा, जानिए कैसे होगी बुकिंग

हर किसी को घूमने फिरने का शौक होता है लेकिन यात्रा के दौरान चढ़ाई चढ़कर लंबा सफर तय करना हर किसी के बस की बात नहीं होती।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड की चार धाम यात्रा में से एक केदारनाथ धाम की यात्रा है। केदारनाथ 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है जिसके कपाट 10 मई, 2024 को खोले जाएंगे। आपको बता दे कि, पंजीकरण 15 मार्च 2024 से भी शुरू हो चुका है। अगर आप भी चार धाम यात्रा के लिए जाना चाहते हैं तो उत्तराखंड सरकार की ऑफिशल वेबसाइट या फिर केदारनाथ धाम की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

कहां से कहां तक जाता है हेलीकॉप्टर

बता दें कि, केदारनाथ धाम उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है यहां जाने के लिए गौरीकुंड से केदारनाथ तक की कुल पैदल दूरी 16 किलोमीटर की है। कई बार ऐसा भी होता है कि जो लोग पैदल चढ़ाई नहीं कर सकते हैं वह घोड़े या फिर पालकी में बैठकर मंदिर तक जाते हैं। इसके अलावा केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की सेवा भी दी जाती है, जोकि गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर तक जाता है।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

केदार धाम की यात्रा के लिए सबसे पहले आपको हेलीकॉप्टर की बुकिंग करनी होगी। इसके लिए यात्री को उत्तराखंड टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करना होगा।

कब से कब तक होगी बुकिंग

अगर आप भी केदारनाथ धाम की यात्रा करने का मन बना चुके हैं तो हेलीकॉप्टर से टिकट की बुकिंग 20 अप्रैल 2024 से शुरू हो चुकी है। इतना ही नहीं यह 10 मई से 20 जून तक सेवा जारी रहेगी। इसके बाद यदि आप सितंबर या अक्टूबर के महीने में केदारनाथ जाना चाहते हैं तो इन महीना में भी बुकिंग करा सकते है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵