Tourist Places In Odisha: ओडिशा की इन 5 बेस्ट जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर, किसी जन्नत से कम नहीं

गर्मी की छुट्टियों में आप अगर ओडिशा जाने का करे रहें है प्लानिंग तो इन 5 जगहों पर जरूर जाएं। आइए जानते है इनके बारे में...
Tourist Places In Odisha
Tourist Places In Odisha

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क।

वैसे तो ओडिशा पर्यटकों के बीच जगन्नाथ पुरी मंदिर के लिए जाना जाता है। लेकिन इसके अलावा भी राज्य में बहुत कुछ देखने लायक जगह है। आप भी यहां की प्राकृतिक सुंदरता से मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। ओडिशा में दर्शनीय स्थलों की कमी नहीं है। अगर आप भी ओडिशा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको यहां की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताएंगे...

कोणार्क में सूर्य का मंदिर

इस प्राचीन मंदिर को देखने के लिए कई पर्यटक साल भर यहां आते हैं। यह मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। यह मंदिर सूर्य देव को समर्पित है। यहां आप प्राचीन मूर्तियों को भी करीब से देख सकते हैं। हिंदू देवी-देवताओं की छवियों का प्रतिनिधित्व है।

जगन्नाथ मंदिर

पुरी का जगन्नाथ मंदिर भारत के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है। यह हिंदू देवता भगवान विष्णु के अवतार जगन्नाथ को समर्पित है। प्रसिद्ध रथ यात्रा उत्सव भी यहां आयोजित किया जाता है। भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने के लिए भक्त ओडिशा जाते हैं। यह मंदिर भी चार धाम यात्रा में शामिल है।

चिल्का झील

अगर आप एक प्रकृति प्रेमी हैं तो आपको इस झील की सैर जरूर करनी चाहिए। । पक्षी के जानकार और प्रकृति प्रेमियों के लिए चिल्का झील एक बेहतरीन जगह है। इसे एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील के रूप में भी जाना जाता है।

धौली हिल्स

ये पहाड़ियाँ दया नदी के किनारे स्थित हैं। यह भुवनेश्वर से 8 किमी दूर स्थित है। इसे आमतौर पर धौली शांति स्तूप के रूप में जाना जाता है। यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। यहां आप अशोक स्तंभ, बुद्ध प्रतिमा पार्क और भी बहुत कुछ देख सकते हैं।

लिंगराज मंदिर

यह भुवनेश्वर के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यहां साल भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। इस मंदिर में भगवान शिव के अलावा विष्णु की भी पूजा की जाती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.