नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम लोगों को परेशान कर रहा है यही कारण है कि लोग समर वेकेशन पर ठंडी इलाकों में जाना पसंद करते हैं। गर्मियों के मौसम में पहाड़ी इलाकों में भी पर्यटकों की काफी भीड़ लगी रहती है इस तरह से इन जगहों पर ओवर क्राउडिंग की समस्या भी होती है। इसके अलावा आप ठीक से इंजॉय भी नहीं कर पाते हैं। इस बार गर्मियों की छुट्टियों में आप पहाड़ी इलाकों में ना जाकर मैदानी इलाकों की सैर करें आपका यह ट्रिप हमेशा यादगार रहेगा।
लेक पैराडाइड
उत्तराखंड में केवल पहाड़ी इलाके भी नहीं बल्कि मैदानी इलाके भी है। यहां का लेक पैराडाइड इलाका बेहद खूबसूरत है यहां पर बच्चों के लिए रेलगाड़ी, झूले और खेल कूद के खास इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा यह नाव की सवारी के लिए मशहूर है।
नानकसागर
नानकमत्ता में स्थित नानक सागर सिख धर्म के लोगों का आकर्षण का केंद्र है। यहां पर सालों भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है आप यहां के मैदानी इला को की खूबसूरती कभी भूल नहीं पाएंगे।
संजय वन
उत्तराखंड के नैनीताल रोड पर स्थित संजय वन बेहद ही खूबसूरत जगह है रुद्रपुर से हल्द्वानी जानते समय टांडा वन से पहले सुंदरवन आता है इस वन के अंदर एंट्री के लिए 10 रुपए की फीस दी जाती है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





