back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Travel Tips: पार्टनर संग मॉनसून में करें ये अनोखी रोमांटिक यात्रा

मानसून में जो कपल घूमना चाहते हैं, तो उन्हें रोमांटिक गेटवेज के लिए हरी-भरी, शांत और खूबसूरत ऐसी जगहें को चुनना चाहिए, जो रोमांस को और ज्यादा बढ़ा दे, आइए जानते है इन डेस्टिनेशन के बारे में।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बारिश की बूँदों संग जब हवाएं गुनगुनाने लगती हैं, तो दिल भी किसी खास के साथ कुछ यादगार पल बिताने को मचल उठता है। मॉनसून का मौसम यूं तो हर किसी को भाता है, लेकिन कपल्स के लिए ये वक्त होता है प्यार में भीगने का! अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ इस प्यारे मौसम में कहीं घूमने का सोच रहे हैं, तो हम लेकर आए हैं कुछ ऐसे रोमांटिक डेस्टिनेशन्स, जो आपके रिश्ते में प्यार का एक नया रंग भर देंगे। 

जो कपल मानसून में घूमना चाहते हैं या जिनकी अभी शादी हुई है और वह मॉनसून में हनीमून पर जाने की सोच रहे हैं, तो उन्हें ऐसी जगहें को चुनना चाहिए, जो रोमांस को और ज्यादा बढ़ा दे जानें कुछ ऐसे रोमांटिक गेटवेज के बारे में, जहां पार्टनर के साथ ट्रिप करने का अलग ही मजा है। 

केरल – जहां बारिश में खिलता है प्यार का कमल

हरियाली, बैकवॉटर और हाउसबोट्स से सजा केरल, मॉनसून में किसी सपनों की दुनिया जैसा लगता है। बारिश की टिप-टिप के बीच जब आप अपने पार्टनर संग हाउसबोट पर वक्त बिताएंगे, तो हर लम्हा रोमांस से भर जाएगा। समुद्र किनारे बैठ कर गर्मागरम चाय की चुस्की लेना या लोकल फूड का स्वाद लेना यह सब मिलकर बना सकते हैं आपकी ज़िंदगी के सबसे खूबसूरत पल।

 फूलों की घाटी, उत्तराखंड – प्रकृति की गोद में रोमांस

हिमालय की गोद में बसी फूलों की घाटी, मॉनसून में किसी परी कथा का हिस्सा लगती है। यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल ये जगह कपल्स के लिए परफेक्ट रोमांटिक डेस्टिनेशन है। इंद्रधनुषी फूलों से सजी ये वादी, आपके रिश्ते को नई ताजगी दे सकती है। शादीशुदा कपल्स या हनीमून प्लान कर रहे नए जोड़े, इस जगह को अपनी लिस्ट में ज़रूर शामिल करें।

 लोनावला, महाराष्ट्र – बारिश में भीगे दिलों की पनाहगाह

मुंबई और पुणे के नज़दीक बसा लोनावला मॉनसून में किसी जादू से कम नहीं। बादलों से घिरी वादियां, हरियाली से ढंके पहाड़ और झरनों की कलकल… ये सब मिलकर बना देते हैं एक ऐसा माहौल, जिसमें रोमांस खुद-ब-खुद बहने लगता है। यहां के लोकल स्ट्रीट फूड – पकोड़े, भुट्टा और मोमोज मॉनसून के स्वाद को और भी दिलचस्प बना देते हैं।

 कपल्स के लिए खास ट्रैवल टिप्स

हल्के और वाटरप्रूफ कपड़े पैक करें। 

छाता और रेनकोट साथ ले जाना न भूलें। 

रोमांटिक प्लेलिस्ट बनाकर ट्रिप का मजा दोगुना करें।

लोकल डिशेज़ जरूर ट्राय करें – प्यार तो पेट से भी गुजरता है। 

तो फिर किस बात का इंतज़ार है? इस मॉनसून अपने पार्टनर के साथ एक ऐसे ट्रिप पर निकलें, जो न सिर्फ यादगार हो, बल्कि आपके रिश्ते को और भी खास बना दे। क्योंकि बारिश की हर बूँद में छुपा है… प्यार का पैगाम।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...