back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चिलचिलाती गर्मी में ठंडक का ए‍हसास पाने को लिए घूम आएं पचमढ़ी, जो मिनी कश्मीर के नाम से मशहूर

गर्मियों की छुट्टियों में घूमने पचमढ़ी एक शानदार जगह है जहां आप बच्चों और दोस्तों के साथ घूमने का आनंद ले सकते है,यहां देखने लायक कई दर्शनीय स्‍थल हैं। इसे मिनी कश्मीर भी कहा जाता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इन द‍िनों गर्मियों की छुट्ट‍ियां चल रहीं है ऐसे में इस मौसम में लोग गर्मी से राहत पाने व मूड़ फ्रेश करने घूमने के लिए निकल जाते है। ऐसे में आमतौर पर लोग गर्मि‍यों में श‍िमला मनाली और मसूरी नैनीताल जाना पसंद करते हैं। लेकिन इस च‍िलच‍िलाती गर्मी से राहत पाने का सबसे बेहतरीन जर‍िया Hill Stations ही होते हैं। जहां के शांत वातावरण और ठंडी हवाओं से मन को सुकून म‍िलता है। अगर आप भी जून के महीने में घूमने की प्‍लान‍िंग कर रहे हैं तो हम आपको एक ऐसे ह‍िल स्‍टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर आपको जन्‍नत का एहसास होगा। आप इस बार मध्‍य प्रदेश के इकलौते ह‍िल स्‍टेशन पचमढ़ीजा सकते हैं।

गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए मिनी कश्मीर जो अपने अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां देखने लायक कई दर्शनीय स्‍थल हैं। पचमढ़ी का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा है जिसे मिनी कश्मीर भी कहा जाता है।ये मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित है। आइए जानते हैं आप यहां कहां-कहां घूम सकते हैं।

क्‍या है इसका इत‍िहास

महाभारत के दौरान पांडवों ने यहीं पर कुछ वक्‍त गुजारा था। इसका नाम पांच गुफाओं से लिया गया है। यहां सालों साल पर्यटकों की जबरदस्‍त भीड़ देखने को मि‍लती है। ये जगह जून में घूमने के ल‍िए परफेक्‍ट है जहां की हर‍ियाली मन को सुकून पहुंचाती है। अगर आप नेचर लवर हैं और फोटोग्राफी का शौक रखते हैं तो एक बार आपका यहां जाना तो बनता है।

इन जगहों को जरूर करें एक्‍सप्‍लोर

आप बी फॉल झरने को देखने जा सकते है जो 150 फीट की ऊंचाई से पानी नीचे गिरता है। इसका नजारा बेहद मनमोहक होता है।

यहां धूपगढ़ भी जा सकते हैं। जो यहां का सबसे ऊंचा स्‍पॉट है। यहां छोटे महादेव मंदिर जाकर दर्शन भी कर सकते हैं।

यहां जटाशंकर का गुफा भी आकर्षण का केंद्र है, जहां मौजूद हनुमान मंदिर में आप दर्शन पूजन कर सकते हैं।

कहते हैं क‍ि पांडवों ने जहां पर कुछ समय ब‍िताया था। वो पांडव गुफा तो जरूर जाना चाह‍िए। 

हन्डी खो पचमढ़ी की सबसे गहरी और तंग घाटी है। यहां का नजारा बेहद सुंदर होता है।

कैसे पहुंचें पचमढ़ी?

मुंबई, दिल्ली और भोपाल से सीधे पचमढ़ी पहुंचने के लिए सबसे पास का रेलवे स्टेशन है। वहीं, फ्लाइट से भी आप यहां पहुंच सकते हैं।इसके ल‍िए भोपाल और जबलपुर में मौजूद एयरपोर्ट से आपको कई टैक्‍सी मि‍ल जाएंगे। आप बस से भी जा सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...