back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्री रामनाथ स्वामी मंदिर के बारे में जानकारी – Ramanathaswamy Temple in Hindi

श्री रामनाथ स्वामी मंदिर तमिलनाडु के रामेश्वरम में स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर और हिन्दुओं का बड़ा तीर्थस्थान है। यह भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जिसकी पूजा रामायण काल में स्वयं भगवान राम ने की थी। यह भव्य मंदिर आज लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। श्रद्धालु श्री रामनाथ स्वामी मंदिर में भगवान शिव की लिंग रूप में पूजा करते हैं। श्री रामनाथ स्वामी मंदिर 1200 मीटर के चकोर क्षेत्रफल पर बना हुआ है। इसमें प्रवेश करने के लिए चार द्वार बने हुए हैं और प्रत्येक प्रवेश द्वार पर एक गोपुरम बना है जिसमें से पूर्वी गोपुरम की ऊंचाई सबसे अधिक है। इस मंदिर में दो शिवलिंग है पहला ‘रामलिंगम’ और दूसरा ‘काशीलिंगम’।

श्री रामनाथ स्वामी मंदिर का इतिहास – History of Ramanathaswamy Temple in Hindi

श्री रामनाथ स्वामी मंदिर का इतिहास बहुत पुराना माना जाता है, परंतु आज जो मंदिर यहां स्थित है वह 12 वी सदी में बनाया गया था। माना जाता है कि श्रीराम द्वारा स्थापित शिवलिंग को, महाभारत काल में पांडवों ने मंदिर का रुप दिया था। मंदिर में कुल 1212 स्तंभ हैं जिन पर विभिन्न आकृतियां बनी हुई है।

श्री रामनाथ स्वामी मंदिर मे क्या देखे –

भगवान शिव के इस मंदिर में एक नहीं बल्कि दो ज्योतिर्लिंगों की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान् राम ने ब्रह्म हत्या के पाप से बचने के लिए यहां माता सीता द्वारा बनाए गए शिवलिंग की स्थापना कर भगवान शिव की पूजा की थी। इसके अलावा हनुमान जी द्वारा लाए गए शिवलिंग की पूजा भी होती है।

श्री रामनाथ स्वामी मंदिर सलाह –

  • श्री रामनाथ स्वामी मंदिर दर्शन का समय सुबह 5 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से लेकर रात 9 बजे तक का है। 

  • मंदिर में यात्रियों के लिए पुजारी विशेष पूजा का प्रबंध भी करते हैं जिसके लिए शुल्क चुकाना पड़ता है। 

  • मंदिर के एक किलोमीटर दूर तक यातायात की कोई सुविधा नहीं उपलब्ध है।

Advertisementspot_img

Also Read:

तमिलनाडु चुनाव 2026 में गजब का खेल: एक सीट, तीन-तीन ‘विजय’-नामों के कन्फ्यूजन से वोटर बोले, असली कौन है भाई?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में इस बार मुकाबला सिर्फ पार्टियों के बीच नहीं, बल्कि नामों के बीच भी दिलचस्प हो गया...
spot_img

Latest Stories

शादी के बाद बदल गई Monalisa Bhosle की लाइफ, महाकुंभ से रातों-रात हुई थीं फेमस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा...

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵