back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्या आप भी बच्चों के साथ ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

ट्रेन में बच्चों के साथ सफर करते समय माता-पिता को कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना चाहिए। इस तरह से सफर काफी आसान हो जाता है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। ट्रेन का सफर बहुत ही अच्छा होता है इस दौरान हम बाहर के नजरों को भी बेहतरीन तरीके से इंजॉय करते हैं। लेकिन अगर आप अपने बच्चों के साथ ट्रेन से ट्रेवल कर रहे हैं तो इस दौरान आपको कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना चाहिए। बच्चे शरारती होते हैं उछल कूद करते हैं ऐसे में उनकी सेफ्टी बहुत जरूरी होती है। अगर आप बच्चों के साथ कहीं ट्रैवल पर जा रहे हैं तो आपको उनकी सेफ्टी से जुड़ी बातों को ध्यान में रखना चाहिए। 

स्टेशन पर बच्चों का रखें ध्यान

ट्रेन से सफर करते समय आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि बच्चों को ट्रेन में चढ़ने और उतरते समय हाथ पकड़ कर रखना चाहिए। प्लेटफार्म पर आपको बच्चों का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि ट्रेन आती जाती रहती है ऐसे में बच्चे खेल कूद की वजह से ट्रैक पर भी जा सकते हैं। स्टेशन पर ध्यान रखें कि बच्चे इधर-उधर ना भागें इसके लिए आपको बच्चों को घर पर ही पहले से इन जरूरी बातों को बता देना चाहिए। 

बच्चों की सीट सुरक्षित हो 

ट्रेन में खिड़की वाली जगह पर बच्चों को नहीं बैठने देना चाहिए क्योंकि वह खिड़की से बाहर हाथ भी निकालते हैं और झांकते हैं इस तरह से उन्हें खतरा हो सकता है। ट्रेन में बच्चों को बैठने के लिए लोअर बर्थ देनी चाहिए क्योंकि ऊपर वाली सीट से वह गिर सकते हैं। बच्चों को ट्रेन में घूमने ना दें क्योंकि ट्रेन चलते समय झटका भी देती है जिसकी वजह से बच्चे रास्ता भटक सकते हैं। 

बच्चों के लिए जरूरी सामान 

ट्रेन से सफर करते समय आपके बच्चों के लिए जरूरी सामान ध्यान से रख लेना चाहिए। ट्रेन में खाने-पीने के लिए हल्का-फुल्का खाना जूस आदि याद से रख लेना चाहिए। आपके बच्चों के एक्स्ट्रा कपड़े बैग में रख लेना चाहिए। बच्चे बोर हो जाए तो मनोरंजन को भी ध्यान में रखना चाहिए इसके लिए थोड़े बहुत खिलौने और किताबें रख लीजिए।

अजनबियों से सतर्क रहें 

पेरेंट्स को हमेशा बच्चों को यह सीखना चाहिए की ट्रेन में सफर करते समय वह किसी भी अजनबी से बातचीत ना करें। कोई भी अजनबी व्यक्ति यदि उन्हें कोई खाने पीने की चीज देता है तो उन्हें नहीं लेना चाहिए। बच्चों को यह सिखाना जरूरी है कि अगर वह कहीं गुम हो जाते हैं तो जरूरत पड़ने पर आसपास मौजूद पुलिस की मदद ले सकते हैं। पेरेंट्स को बच्चों को अपना मोबाइल नंबर भी याद करा देना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

भारतीय रेलवे ने ठंड और कोहरे के चलते रद्द की 24 ट्रेनें, यात्रा से पहले जांच लें लिस्‍ट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ठंड और कोहरे के बढ़ते प्रभाव ने रेल यात्रियों के लिए सफर चुनौतीपूर्ण बना दिया है। रात से...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...