नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में ऐसी कई ऐसी शानदार जगहें हैं, जहां आप प्रकृति की गोद में परिवार संग अपना समय बिता सकते हैं। अगर आप भी इन महीनों में बना रहे कहीं पिकनिक मनाने का प्लान, तो एक बार जरुर विजिट करें दिल्ली की इन शानदार जगहों पर जानें वो शानदार जगहें, जहां आपके लिए एक्सप्लोर करना काफी मजेदार होगा।
घूमने का प्लान
मार्च-अप्रैल के महीने में अधिकतर बच्चों की गर्मी की छुट्टियों का समय होता है और ऐसे में सभी कही न कही घूमने का प्लान बनाने लगते है, क्योकि इन दो महीनों में न तो ज्यादा गर्मी होती है और न ही ठंड। इस वजह से पिकनिक मनाने के लिए यह समय सबसे बेस्ट माना जाता है। अगर आप भी दिल्ली में ही पिकनिक मनाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये 7 बेस्ट जगहें है, जो आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं।आइएं जानते है डिटेल्स में।
लोधी गार्डन
दिल्ली की सबसे खूबसूरत और शांत जगहों में से एक लोधी गार्डन, यह जगह पिकनिक के लिए एक परफेक्ट जगह है, यहां हरियाली, फूलों की क्यारियां और ऐतिहासिक मकबरे आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं। यहां आप दोस्तों और परिवार के साथ घूमने, खेलने और आराम करने का आनंद का मजा ले सकते हैं।
नेहरू पार्क
एक शांत और सुंदर जगहों में से एक दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित नेहरू पार्क। जो पिकनिक के लिए बिल्कुल सही जगह हैं। यहां आपको लंबे-लंबे पेड़, हरे-भरे लॉन और साफ-सुथरे रास्ते मिलेगें, जहां बच्चों के लिए खेलने की जगह और बड़ों के लिए आराम करने के लिए बेंच भी उपलब्ध रहती हैं।
संजय वन
दिल्ली के मशहूर पिकनिक स्पॉट में से एक संजय वन, यह जगह ट्रेकिंग और बर्ड वॉचिंग के शौकीनों के लिए भी बेहतरीन आप्शनहै।जो अपने घने जंगल और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां आप पेड़ों के नीचे बैठकर प्रकृति का आनंद ले सकते हैं।
हौज खास विलेज
पिकनिक के लिए एक अच्छा ऑप्शन हौज खास विलेज न केवल अपने कैफे और बुटीक्स के लिए मशहूर है, बल्कि यहां झील के किनारे बैठकर आप शांति का भी अनुभव कर सकते हैं और पिकनिक का आनंद भी ले सकते हैं।
गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज
पिकनिक के साथ-साथ फोटोग्राफी के शौकीनों में मशहूर साकेत में स्थित गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज एक अनोखा और सुंदर पार्क है। यहां आप नेचर के साथ-साथ कला और संगीत का भी आनंद ले सकते हैं।
बांसेरा पार्क
खुले मैदान में बैठकर पिकनिक का मजा लेने एक बार जरुर जाएं यमुना नदी के किनारे बना बांसेरा पार्क में, जहां हर चीज बांस से बनी हुई है, जो इसे बेहद खूबसूरत बनाता है। यहां आप नेचर का मजा ले सकते है, यह जगह सुबह और शाम के समय में बहुत खूबसूरत लगती है।
दिल्ली रिज
एडवेंचर के शौकीनों के लिए मशहूर दिल्ली रिज नेचर लवर के लिए एक बेस्ट जगह है। यहां आप ट्रेकिंग के साथ-साथ एडवेंचर का मजा भी ले सकते है, शहर के शोर-शराबे से दूर नेचर के करीब आप शांति से प्रकृति की गोद में समय बिता सकते हैं।





