back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जुलाई-अगस्त के मौसम में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगह, जहां परिवार संग जानें का बना सकते हैं प्लान

जुलाई के महीने में सभी जगहों पर मॉनसून अपनी दस्तक दे देता है ऐसे में गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल जाती है अगर ऐसे मौसम में आप भी कहीं घूमने के लिए बना रहे प्लान तो बनाएं इन खास जगहों की ट्रिप का प्लान।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बारिश का मौसम अपने आप में एक हरियाली का वातावरण लेकर आता है जहां गर्मी से राहत मिलने के साथ मौसम भी खुशनुमा हो जाता है ऐसे में मन करता है कि कहीं घूमने के लिए जाया जाए, अगर आप भी इस मौसम में कहीं घूमने का बना रहे प्लान तो यहां जानिए उन जगहों के बारे में जहां आप इस मौसम में आप खूब एन्जॉय कर सकेगें। 

इस मौसम में आप खूब एन्जॉय करेंगे.

जुलाई के महीने में लगभग सभी जगहों पर मॉनसून अपनी दस्तक देकर गर्मी से कुछ हद तक राहत दिला देता है जहां ऐसे में मन करता है कि, कहीं घूमने के लिए जाया जाए तो यहां जानिए उन जगहों के बारे में जहां इस मौसम में आप खूब एन्जॉय करेंगे.

केरल 

जुलाई-अगस्त का महीना मौसम के लिहाज से दक्षिण भारत घूमने के लिए काफी अच्छा माना जाता है, ऐसे में केरल आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। जहां समुद्र तटों से लेकर हरी-भरी पहाड़ियों और चाय के बागानों तक आप दोस्तों और परिवार के साथ जाकर खूब मस्ती कर सकते हैं.

ऊटी 

 ऊटी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है जहां तमिलनाडु राज्य में नीलगिरी की पहाड़ियों में बसा ऊटी पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। यहां अगर आप जुलाई के महीने में आपको हरे भरे घास के मैदान, सुंदर वातावरण, शांत मौसम, झील, झरने और और यात्रा करने के लिए तमाम दर्शनीय स्थल मिलेंगे। 

दार्जलिंग 

अगर इस मौसम में ​र्जलिंग की बात करें तो, पश्चिम बंगाल के उत्तर में पूर्वी हिमालय की तलहटी में बसा एक खुबसूरत हिल्स स्टेशन है जहां चाय के बागानों, हरे भरे पहाड़ों और अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती है। जुलाई के महीने में इस हिल स्टेशन पर आप परिवार और दोस्तों के साथ यहां बेहतरीन पल गुजार सकते है। 

शिलांग 

शिलांग को बादलों के रहने का स्थान के साथ पूर्व के स्कॉटलैंड के नाम से भी प्रसिद्ध है। जुलाई के महीने में यहां की हरियाली पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां आप सुंदर झीलों, पार्क और झरनों का आनंद ले सकते है। 

कोडाइकनाल 

जुलाई के महीने में घूमने लिहाज से बेस्ट जगह तमिलनाडु में स्थित कोडाइकनाल भी है। जहां आपको धुंध में ढंकी हुई चट्टानें, बादल से ढंकी पहाड़ियां, खूबसूरत झीलें घाटियां देखने को मिलेंगी। ये बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक फैमिली, फ्रेंड्स और कपल्स सभी के लिए बेहतरीन जगह है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...