Dehradun की ये जादुई जगहें कर रही हैं आपका इंतजार, खूबसूरती के मामले में आपको दीवाना बना लेंगी

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कई ऐसे पर्यटक स्थल है।  जिन्हें आप देखेंगे तो देखते ही रह जाएंगे। खुबसूरत दृश्य , हरे भरे पहाड़ यहां खूबसूरत नजारे आपका मनमोह लेंगे। 
Dehradun Top Places
Dehradun Top Places Social Media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: अगर आप खुद को घुमक्कड़ों की लिस्ट में शामिल रखते हैं और आपको एडवेंचर का काफी शौक है। साथ ही  आप प्रकृति से प्रेम भी करते हैं। और कुछ नया घूमना चाहते हैं तो आप बेझिझक उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के लिए निकल जाइए। यह आपके लिए सबसे बेस्ट जगह है। यहां पर्यटकों के लिए ऊंचे ऊंचे पहाड़ से लेकर कृत्रिम झील भी है। यहां की खूबसूरत वादियां आपका मन मोह लेंगी।  अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ देहरादून जाते हैं तो आप इन जगहों पर घूमना ना भूले। 

आसन बैराज

आसन बैराज देहरादून का एक खूबसूरत घूमने लायक स्थान है।  चारों तरफ पहाड़ों से घिरा यह स्थान अपने आपमें खास है। कृत्रिम झील का शांतिपूर्ण वातावरण आप को यहां रुकने पर मजबूर कर देगा। आसन बैराज के द्वारा बनाए गए इस कृत्रिम झील में कई प्रजाति  देखने को मिलती हैं। ऐसे में पक्षी प्रेमियों के लिए यह स्थान स्वर्ग के समान है। यहां पर आप खूबसूरत तस्वीर याद के रूप में कैप्चर कर सकते हैं।

माल देवता वॉटरफॉल

यदि आप देहरादून के ऐसे पर्यटक स्थल पर जाना चाहते हैं।  जहां पर आप शांत वातावरण का लुफ्त उठा सके तो माल देवता वॉटरफॉल को देखने के लिए जरूर जाएं। यहां पर नदी की बहती तेज धारा आपके मन को  काफी सुकून देगी। नदी के किनारे ऊंचे लंबे पेड़ इसकी खूबसूरती पर चार चांद लगाते है।

पलटन बाजार

अगर आप देहरादून जा रहे हैं और यहां पर भरपूर शॉपिंग करना चाहते हैं तो देहरादून का पलटन बाजार आपके लिए सबसे बेस्ट जगह है।   देहरादून में शॉपिंग करने के लिए पलटन बाजार काफी लोकप्रिय जगह है। जहां देश-विदेश के लोग देहरादून की  स्थानीय कारीगरी से बने उत्पाद खरीद कर ले जाते हैं। जो देखने में बहुत सुंदर लगते हैं।

जोनल म्यूजियम

अगर आप विज्ञान में रुचि रखते हैं। मानव जाति की उत्पत्ति और उसके विकास से संबंधित बहुत सारी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको देहरादून की यात्रा के दौरान जोनल म्यूजियम घूमने जरूर जाना चाहिए। यह देहरादून का सबसे प्रसिद्ध घूमने की जगह है। इस म्यूजियम की स्थापना 1971 में की गई थी। यहां पर आपको गढ़वाल क्षेत्र के लोगों की संस्कृति और उनके जीवन के रीति रिवाज देखने को मिल जाएंगे।

घंटाघर

देहरादून का घंटाघर काफी अच्छा और फेमस पर्यटक स्थल माना जाता है। यह देहरादून के मुख्य शहर के केंद्र के बीचो-बीच स्थित है। यहां एक ऐतिहासिक स्मारक है। यहां पर इतना ऊंचा स्मारक बना हुआ है। जो देखते ही बनता है। दूसरे शहर से इसकी घंटी सुनाई देती है। हालांकि वर्तमान में यह काम नहीं करती है। लेकिन ऐतिहासिक  स्मारक होने कारण लोग इसे देखने आते हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in