
नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: अगर आप एक नई जगह पर घूमने के शौकीन है और ऐसा ही कोई प्लान बना रहे हैं तो आपको एक बेहतरीन डेस्टिनेशन के बारे में जान लेना चाहिए। आपको इस बार अलग-अलग अनुभव के लिए दक्षिण भारत का खूबसूरत राज्य तमिलनाडु का टूर प्लान करना चाहिए। क्योंकि यहां प्रकृति और धर्म का अनोखा संगम देखने को मिलता है। यहां आपको नया अनुभव भी प्राप्त होगा आपको अगले तीन से चार साल घूमने नहीं जाना पड़ेगा । अगर आप धार्मिक स्थलों में रुचि रखते हैं या फिर एडवेंचर को पसंद करते हैं तो आप एक बार तमिलनाडु की यात्रा पर जरूर आएं। यहां कुछ ऐसे शांत स्थल भी है जो आपके मन को एक अलग सुकून देंगे। यहां की खूबसूरती और मेहमान नवाजी आपका दिल भर देगी। तो चलिए जानते हैं ऐसे पांच कौन से फेमस स्थल है।
अपने जटिल नक्काशी मंदिरों और रॉक कट गुफाओं के लिए प्रसिद्ध तमिलनाडु का महाबलीपुरम किसी ताज से कम खूबसूरत नही है। यह शहर सुंदर रेत, और लहराते समुद्र तट पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां की वस्तु कला देखते ही बनती है। यह शहर दूसरों के विपरीत एक यात्रा का अलग अनुभव कराता है। पर्यटक यहां मगामच्छों की प्रजातियां देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते है। आप यहां मछली पकड़ने के शौक को भी पूरा कर सकते है।
कन्नूर नीलगिरी पर्वत पर बसा हुआ एक खूबसूरत शहर है। इसकी खासियत यह की यह शहर चारों ओर से घुमावदार पहाड़ियां चाय और कॉफी के बागानों से घिरा हुआ है। यहां कुनूर से ऊटी तक टॉय ट्रेन चलती है। जो सैलानियों के बीच बेहद ही पॉपुलर है। आपको बता दें कि कुनूर से ऊटी के बीच यात्रा में वेलिंगटन के कैंटोनमेंट एरिया से बेहद खूबसूरत दृश्य देखे जा सकते हैं। इसके अलावा यहां आकर आप सिम्स पार्क, ड्रूग फोर्ट्स हिडन वैली और लॉज फॉल्स आदि जगहों की सैर कर सकते हैं।
पश्चिमी घाट से लगभग 500 फीट की ऊंचाई पर स्थित मारूधामलाई मंदिर एक पहाड़ के ऊपर स्थित है। जहां से आपको पहाड़ों के खूबसूरत नजारे देखने को मिल जाएंगे। और मंदिर की खूबसूरती सैलानियों को आश्चर्यचकित करती है। वैसे मंदिर की खूबसूरती सिर्फ यही नहीं थमती बल्कि मंदिर की द्रविड़ वास्तु कला भी देखने लायक होती है। भगवान मुरूगन या कार्तिकेय मंदिर के मुख्य देवता हैं। इस मंदिर की विशेषता यह भी है कि यहां औषधि जड़ी बूटियां उगाई जाती हैं। जिनका उपयोग आयुर्वेदिक दवाई बनाने किया जाता है।
कन्याकुमारी तमिलनाडु राज्य सुदूर के दक्षिण में बसा एक खूबसूरत शहर है। यह शहर समुद्र में खुलता है और भारतीय मुख्य भूमि के अंत का प्रतीक माना जाता है। तमिलनाडु के इस मशहूर शहर कन्याकुमारी के पर्यटन स्थल पर हर साल अच्छी खासी संख्या में लाखों पर्यटक आते हैं। इस शहर का भारतीय पौराणिक कथाओं महाभारत से घनिष्ठ संबंध है। यह शक्ति धाम भक्तों के लिए लोकप्रिय इसीलिए कहा जाता है कि स्वामी विवेकानंद को कन्याकुमारी में समुद्र तट पर एक चट्टान पर ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और इस स्थल को विवेकानंद रॉक मेमोरियल के नाम से जाना जाता है। यहां कई अन्य लोकप्रिय स्थान भी है जैसे तिरुवनलूर प्रतिमा, कन्याकुमारी समुद्र, महात्मा गांधी मंडपम, अम्मन मंदिर आदि। जहां के खूबसूरत दृश्य सैलानी अपने कैमरे में कैद करना नहीं भूलते।
मदुरई तमिलनाडु का एक बेहद ही खूबसूरत जगह है। यहां मंदिरों की बनावट किसी का भी दिल जीत लेती है। अगर आप मदुरई घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप यहां अक्टूबर से फरवरी तक के महीने जा सकते हैं। मदुरई में मीनाक्षी मंदिर काफी मशहूर है। इस शहर में प्राचीन तमिल सिविलाइजेशन मौजूद है। आपको बता दें की यहां वैगई के साथ साथ द्रविदियन स्टाइल में बने मंदिर किसी भी यात्री को लुभा सकते हैं। यहां का स्वादिष्ट भारतीय खाना किसी यात्री के लिए यादगार बन सकता है। मदुरई में आप मीनाक्षी और त्रिपुरा कुंद्रा मंदिर और गांधी संग्रहालय और वैगै धाम भी जा सकते हैं।