नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में एक से बढ़कर एक खूबसूरत स्थल हैं, जो हर किसी का फिर देशी हो विदेशी सबका मन मोह लेते है। जिनकी खूबसूरती दिन के मुकाबले रात में ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आप भी ट्रैवल प्रेमी हैं और देखना चाहते है ऐसे ही कुछ पर्यटन स्थल तो ये आर्टिकल आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।
कुछ घूमनेलायक जगहों के बारे में
भारत की सुदंरता का क्या बखान करें जिसमें प्राकृतिक सुंदरता से लेकर धार्मिक स्थल को देखने देश-विदेश से लोग आते हैं। जिनकी खूबसूरती देखते बनती है आइए जानते है वो कुछ घूमनेलायक जगहों के बारे में ।
हर की पौड़ी, हरिद्वार
अगर आपको भी पहाड़, नदी, झरने और धार्मिक जगहें पसंद है तो एक बार जरुर जाऐ उत्तराखंड के हरिद्वार की हर की पौड़ी, जहां दिन के मुकाबले रात का नजारा ही कुछ अलग होता है, वैसे तो यहां घूमने के लिए कई जगहें है लेकिन हर की पौड़ी की गंगा आरती और जगमगाते दिये देखना एक अलग अनुभव होता है।
गोल्डन टेम्पल
भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक अमृतसर का गोल्डन टेम्पल, यूं तो दिन के समय में भी यह बेहद सुंदर लगता है, लेकिन शाम के बाद बात ही निराली होती है, बेहद ही शांत और पवित्र जगहो में से एक जिसे स्वर्ण मंदिर भी कहते है। सूर्यास्त के बाद इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां आपको खाने के लिए लगातार चलते रहनेवाला लंगर यानी भंडारे का आनंद भी मिलेगा।
विक्टोरिया मेमोरियल
भारत के मुख्य जगहो में से एक कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल जो संगमरमर का स्मारक एक लैंडमार्क है, भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक इस इमारत की खासियत रात होते ही पूरी तरह से बदल जाती है, और अपनी खूबसूरती से हर किसी का मन मोह लेती है।
ताजमहल, आगरा
वैसें तो पूरे भारत ही नही बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध आगरा में बने खूबसूरत ताजमहल को कौन नही जानता, यह एक ऐसा स्मारक है, जिस पर चांद की रोशनी पड़ते ही आपको धरती पर ही स्वर्ग का अहसास होता है।जितना खूबसूरत यह दिन में दिखता है, उतना ही रात में भी प्यारा लगता है।
मरीन ड्राइव, मुंबई
भारत की सबसे भरी और बिजी सिटी मुंबई इसे कौन नही जानता, जहा लोग रात में घूमना पसंद करते हैं। और इस समय घूमने के लिए बेस्ट जगहो में से एक मरीन ड्राइव जो क्वीन्स नेकलेस के नाम से भी मशहूर है। यहां रात के समय खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। जहां अधिकतर दिन के मुकाबले रात में ज्यादा भीड़ होती है।





