
नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: भारत विश्व भर का एक ऐसा इकलौता देश है। जो पर्यटन के लिहाज से सबसे धनी देश माना जाता है। हालांकि बहुत से लोगों को देश के कई पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी अभी भी नहीं है। जब छुट्टी या वीकेंड पर लोग अपने दोस्तों परिवार पार्टनर या बच्चों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनाते हैं। तो अधिकतर लोग सिर्फ चुनिंदा जगहों का ही अपनी सूची में रखते हैं। जैसे हिमाचल प्रदेश ,उत्तराखंड ,जम्मू कश्मीर ,केरल , गोवा और तमिलनाडु आदि राज्य।लेकिन उत्तर और दक्षिणी राज्यों के अलावा भी देश के कई ऐसे राज्य है। जो आपको अच्छे और खूबसूरत पर्यटक स्थल देखने और घूमने को मिल जाएंगे । इन्हीं में से एक है झारखंड। इस राज्य में पर्यटकों के लिए प्राकृतिक सुंदरता देखने के साथ कई ऐसी ऐतिहासिक जगह है। जो आपको मनमोहित कर देंगे। यहां आपको धार्मिक स्थल को मिल जाएंगे। वनों और जंगलों से घिरा यह राज्य अपनी प्रकृति और संस्कृति विरासत के लिए जाना जाता है। आज आपको इस आर्टिकल में झारखंड से में ऐसे पांच पर्यटन स्थल के बारे में बताएंगे जहां आप घूम सकते हैं।
जमशेदपुर
झारखंड का जमशेद नगर जिसे टाटा नगर और डी स्टील ऑफ सिटी इंडिया भी कहा जाता है। यहां झारखंड का सबसे बड़ा और भारत का पहला प्राइवेट आयरन एंड स्टील कंपनी टाटा स्टील है। यहां प्राकृतिक प्रेमियों के लिए घूमने की काफी जगहें है। आपको बता दें कि इसे एक प्रौद्योगिकी शहर के रूप में भी जाना जाता है। जमशेदपुर में आप दलमा झील, जुबली पार्क, टाटा इस्पात जूलॉजिकल पार्क , जनजातीय संस्कृति केंद्र, भुवनेश्वरी मंदिर आदि का भ्रमण कर सकते हैं।
हजारीबाग
इस राज्य के मशहूर पर्यटक स्थलों में से हजारीबाग शहर आता है। जो रांची से 95 किलोमीटर दूर है। हजारीबाग पर्यटन स्थल घने जंगलों, रॉक संरचनाओं, सुंदर झीलों और प्राकृतिक आकर्षण का खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करता है । हजारीबाग के प्रमुख आकर्षण में कैनेरी हिल, राजप्पा मंदिर और वाइल्ड लाइफ सेंचुरी आदि जगह पर्यटक परिवार संग लुप्त उठा सकते है।
धनबाद
धनबाद को भारत की कोयले की राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। यह भारत की सबसे तेज विकसित होने वाले राज्यों की सूची में शामिल है। यहां ज्यादातर पर्यटक डालमी की यात्रा करने के लिए धनबाद आते हैं। क्योंकि यहां शक्ति का काली रूप, भगवान शिव , भगवान गणेश और नंदियार की मूर्तियां रखी जाती हैं यहां कई बौद्ध और धार्मिक स्थल है। जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते है।
रांची
झारखंड की राजधानी रांची पर्यटन के लिहाज से काफी शानदार जगह है। रांची को झीलों का शहर भी कहा जाता है। यहां पर घूमने के लिए जोन्हा फॉल ,हिरनी फॉल दशम फॉल, पंचघाग जैसे ढेर सारे वॉटर फॉल्स हैं। जिनकी सुंदरता देखते ही बनती है l। वैसे तो पर्यटक इन फॉल को देखने के लिए सर्दी के मौसम में जरूर आते हैं। क्योंकि सुहाना मौसम में जलप्रपात की सैर मजेदार होती है। यहां आपको टैगोर हिल, रांची हिल स्टेशन , कांके डैम , हटिया संग्रहालय और जनजाति अनुसंधान संस्थान देखने को मिल जाएंगे। जो रांची की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।
देवघर
झारखंड राज्य के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में शामिल देवघर एक प्रमुख धार्मिक स्थान है। जो कि भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक के लिए जाना जाता है। देवघर का मंदिर भगवान बैद्यनाथ के नाम से प्रसिद्ध है। देवघर बैद्यनाथ की महिमा हिंदू धर्म के चंद्र कैलेंडर के अनुसार श्रावण मास में अधिक होती है। देवघर के प्रमुख आकर्षण में शामिल बैद्यनाथ धाम नंदन, पहाड़, सत्संग आश्रम आदि शामिल है। जो पर्यटक धर्म को लेकर सजग रहते है। वो देवघर आना नहीं भूलते।