Honeymoon Destination : सर्दियों में बेस्ट हैं ये पांच हनीमून डेस्टिनेशन, यादगार से रोमांटिक हो जाएगा सफर

शादी के बाद के कुछ शुरुआती दिनों को कपल एक यादगार पल बनाना चाहते है। इसलिए वो हनीमून डेस्टिनेशन का प्लान करते है।
Honeymoon destination places
Honeymoon destination placesSocial Media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। शादी सात जन्मों का बंधन तो है ही साथ ही कपल के लिए एक खुशी भी है। वैसे शादी के बाद पति-पत्नी अपने रिश्ते की शुरुआत खूबसूरत याद के साथ करना चाहते हैं।  इसके साथ ही अरेंज मैरिज के जरिए रिश्ते में बंधे कपल शादी की शुरुआती दिनों में एक दूसरे को समझने के लिए टूर पर जाना पसंद करते है। जिससे कुछ वक्त वो  एक दूसरे के साथ बिता सके। हालांकि परिवार और गृहस्थी के कामों में व्यवस्था के कारण नए कपल एक दूसरे के साथ अच्छी तरह वक्त नहीं बता पाते । ऐसे में उनके पास सिर्फ हनीमून ही एक विकल्प होता है। और वो अपने इस हनीमून को यादगार बनाने के लिए हर संभव कोशिश करते है। आज हम आपको इस आर्टिकल में पांच ऐसे हनीमून डेस्टिनेशन प्लेसेस के बारे में बताने जा रहे है। जहां आप अपने हनीमून को रोमांटिक और यादगार बना सकते है। 

ऊंटी

सर्दियों में अपने पार्टनर के साथ आप ऊंटी  घूमने का प्लान बना सकते हैं। ऊंटी को क्वीन ऑफ हिल्स के नाम से भी जाना जाता है।  ऐसा कहा जाता है कि ऊटी में कपल्स और भी ज्यादा रोमांटिक हो जाते हैं। यहां से जाते वक्त बेहद खूबसूरत यादें लेकर लौटते हैं। हनीमून के लिए ऊंटि बेस्ट ऑप्शन है।

जम्मू - कश्मीर

ठंड के मौसम में धरती को स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू कश्मीर को  आप हनीमून के लिए चुन सकते हैं। यह  बहुत ही खूबसूरत और अच्छा डेस्टिनेशन है। हसीन वादियों और हरियालियों से भरा हुआ डेस्टिनेशन है।  यहां की बर्फीली वादियां आपको और आपके पार्टनर को रोमांटिक कर देगी। हनीमून के लिए भारत का यह सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। 

अलेप्पी

अलेप्पी दक्षिण भारत में हनीमून के लिए  अगर आप अधिक कोई फेमस डेस्टिनेशन की तलाश में है तो उसका नाम अलेप्पी है। अलेप्पी खूबसूरत समुद्र बीच ,झील और रिसॉर्ट के बीच नवविवाहित जोड़ों के लिए सबसे बेहद खास जगह मानी जाती है।  अलेप्पी शहर खूबसूरती के मामले में इतना बेहतरीन पर्यटन स्थल है कि इसके खूबसूरती के चलते इस जगह पर पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है। यहां आप हाउसबोर्ड्स, कुमारकोम पक्षी अभ्यारण,  वेंबनाद झील जैसी खूबसूरत जगह पर समय बिताकर अपने पार्टनर  के साथ हनीमून के कुछ यादगार पल बिता सकते हैं।

औली

देवभूमि के नाम से जानी जाने वाला उत्तराखंड का खूबसूरत शहर औली अपने स्नोफॉल और स्केटिंग के लिए ही नहीं प्रसिद्ध है। बल्कि कपल के लिए औली एक हनीमून डेस्टिनेशन भी है। औली  नैनीताल ,मसूरी सुंदर दृश्य और हसीन वादियों के लिए भी प्रसिद्ध है।  यहां कई हिल स्टेशन है। जहां दूर-दूर से लोग यहां घूमने के लिए आते हैं । सर्दियों के मौसम में यहां लोग बर्फबारी का लुप्त उठाने के लिए बर्फीली हवाओं का आनंद लेने के लिए आते हैं।  आप भी यहां हनीमून के लिए भी प्लान कर सकते हैं। औली हनीमून के लिए किफायती जगह मानी जाती है। यहां आने के बाद आपका हनीमून यादगार बन जाएगा और आपका पार्टनर भी खुश हो जाएगा।

तवांग

अरुणाचल प्रदेश के खूबसूरत शेरोन में शुमार  तवांग अक्सर लोग हनीमून के लिए आते हैं । यहां दिसंबर जनवरी और फरवरी में बर्फबारी का मजा लेने को मिलता है। यह एक ऐसा पर्यटन स्थल है। जहां ज्यादा लोग नहीं आते हैं। सबसे ज्यादा कपल हनीमून के लिए ही आते हैं। यहां चारों ओर आपको बर्फ से ढके पहाड़ और बर्फीली हवा का आनंद लेने को मिलेगा। आप यहां सुंदर झील झरना साथ झरना और बर्फबारी के बीच अपने पार्टनर को रोमांचित फलों के लिए इंजॉय कर सकते हैं।  यहां के एडवेंचर देखते ही बनता है। 

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in