हरियाणा की ये पांच खूबसूरत जगहें आपको हैरत में डाल देंगी, कभी नहीं भूल पाएंगे यहां के अनोखे पल

जब टूर की बात आती है तो हरियाणा का नाम बहुत कम लोगों के दिमाग में आता है, पर हरियाणा में घूमने लायक कई जगहें हैं।
Haryana Best Places
Haryana Best PlacesSocial Media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: हरियाणा भारत का एक खूबसूरत राज्य है। इसे  देसी राज्य भी कहा जाता है क्योंकि यहां पर ज्यादातर लोग खेती-बाड़ी और पशुपालन से अभी भी जुड़े हुए हैं। हरियाणा भी राजस्थान की तरह देसी ठाठ-बाट के लिए जाना जाता है। हरियाणा को अपनी ऐतिहासिक खूबसूरती के साथ-साथ ऐतिहासिकता के लिए भी जाना जाता है। हर वर्ष हरियाणा में लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। हरियाणा की सभ्यता संस्कृति यहां के रीति रिवाज धार्मिक और संस्कृति प्रोग्राम लाजवाब होते हैं।  अगर आप हरियाणा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप हरियाणा की इन जगहों पर विजिट जरूर करें। क्योंकि ये जगहें पौराणिक मान्यताओं से भी जुड़ी हुई है।

गुड़गांव

गुड़गांव हरियाणा राज्य का एक प्रमुख पर्यटन शहर है।  जो देश के उत्तर में नई दिल्ली के पास स्थित है। गुड़गांव को वित्तीय और प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में भी जाना जाता है।  यह शहर प्रौद्योगिकी क्षेत्र से काफी आगे है।  गुड़गांव प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है। जिसकी वजह से दुनियाभर के लोग यहां आकर्षित होते हैं। अगर आप हरियाणा शहर में कुछ दिन घूमेंगे तो आपको एक अलग अहसास मिलेगा। गुड़गांव में आपको किंगडम ऑफ एम्स,  साइबर हब, और  दमदमा लोक जैसे पर्यटक  स्थल देखने को मिल जाएंगे।

कुरुक्षेत्र

हरियाणा का कुरुक्षेत्र पौराणिक मान्यताओं सेबजुडा हुआ शहर है। माना जाता है कि महाभारत का युद्ध इसी जगह पर हुआ था। कुरुक्षेत्र महाकाव्य महाभारत के केंद्र बिंदुओं में से एक होने के लिए जाना जाता है और यह धार्मिकता के क्षेत्र में राजा गुरु के बारे में बात भी बताता है।  भगवान ने बुद्ध और कई सिख गुरुओं ने कुरुक्षेत्र की यात्रा की थी। और यहां पर कुछ समय भी बताया था।  कुरुक्षेत्र हरियाणा का एक धार्मिक क्षेत्र है।  यह जहां पर बड़ी संख्या में पर्यटन स्थल पवित्र मंदिर और कुंड है। महाभारत और भारत है की सबसे पुरानी सभ्यता के बारे में दर्शाया गया है।

गुजरी महल

हरियाणा के हिसार में मौजूद गुजरी महल एक प्राचीन और प्रमुख ऐतिहासिक के जगह है।  इस महल का निर्माण फिरोजशाह तुगलक के करवाया था। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ताजमहल के तरह  ही यह भी  प्रेम की निशानी है। दरअसल  फिरोजशाह तुगलक ने अपनी प्रेमिका गुजरी के लिए इस महल का निर्माण करवाया था।  इस महल के अंदर दीवाने आम और बरदारी भवन भी प्रसिद्ध है।

रानी तालाब

हरियाणा के जींद में मौजूद रानी तालाब  ऐतिहासिक जगह होने के साथ-साथ जींद के लोगों की शान भी है।  इस रानी तालाब का निर्माण अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की तर्ज पर किया गया है।  इसका निर्माण राजा रघुवीर सिंह ने करवाया था । कहा जाता है कि तालाब का निर्माण रानी के स्नान के लिए करवाया गया था। आपको बता दे तालाब के बीच एक मंदिर भी है।

पानीपत

पानीपत का नाम तो अपने जरुर सुना होगा।  इतिहास में पानीपत का नाम विशेष विद्धो में लिखा गया है। क्योंकि पानीपत  हरियाणा की आंदोलन की शान कहलाता है। पानीपत में ही भारत के मध्यकाल में कई लड़ाइयां हुई थी। इन बड़ी लड़ाइयां में शासन सत्ता और समय को परिवर्तित कर दिया था। पानीपत के युद्ध में खून की बहती नदिया भारत की वीर योद्धाओं की गाथाएं दर्शाती है। जो इतिहास के पन्नों पर दर्ज है। यह  शहर कई ऐतिहासिक और अपनी धरोहरों से भरा है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in