back to top
16.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Travel Destination : अरुणाचल प्रदेश की ये खूबसूरत जगहें कर रही हैं आपका इंतजार !!

अगर आप घर की किचकिच और ऑफिस के काम से थक गए हैं। खुशी और सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो आप अरुणाचल प्रदेश जा सकते हैं। प्राकृतिक सुन्दरता को देखकर आपका मन को काफी सुकून मिलेगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: अरुणाचल प्रदेश से भारत का पहला और एकमात्र ऐसा  राज्य है। जहां सूर्योदय सबसे पहले होता है। इसे उगता हुआ राज्य भी कहा जाता है। अरुणाचल प्रदेश का 80% भाग वनों से ढका हुआ है। यहां कई ऊंचे ऊंचे पहाड़ और झरने हैं।  जो अपने प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। अरुणाचल प्रदेश भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में भी गिना जाता है। पूर्वोत्तर में बसाया गया राज्य तीन अंतरराष्ट्रीय सीमा भूटान ,चीन और म्यांमार से घिरा हुआ है।  यहां के सुंदर पहाड़ और घुमावदार मार्ग यहां घूमने वालों का मनमोह लेते हैं।, बर्फीले पहाड़, प्रसिद्ध बौद्ध मठ ,  और जिले में शांति मिलकर अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरती प्रचार चांद लगाती है। सर्दी के मौसम में यहां भारी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। साथ ही  या बहुत शानदार और शांत जगह भी कहलाती है।  यहां आने पर दिल और मन को सुकून मिलता है। अगर आप अरुणाचल प्रदेश का प्लान बना रहे हैं तो आप इन जगहों पर जरुर विजिट करें। यकीन मानिए दोबारा आप जरूर आएंगे। 

जीरो वैली

जीरो वैली अरुणाचल प्रदेश की शान बान और जान कहा जाता है।  यह जगह देखने में बहुत ही खूबसूरत और अद्भुत लगती है। समुद्र तल से करीब 5600 फीट की ऊंचाई पर स्थित जीरो वैली दुनिया के सबसे खूबसूरत जगह में भी शामिल है। यहां आकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप धरती पर नहीं स्वर्ग पर आ गए हो। प्राकृतिक खूबसूरती और शांति देखकर यहां बिताए गए समय आप अपने जीवन में कभी नहीं भूल पाएंगे।

जूंको 

जूंकों अरुणाचल प्रदेश में स्थित एक छोटा सा गांव है। यह  गांव भारत तिब्बत सीमा के बहुत करीब है।  और इसलिए यह भारत चीन सीमा विवाद में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। जूंको गांव भारत तिब्बत सीमा से लगभग 25 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यह एक ऐसा मार्ग है जिसका उपयोग तिब्बत के ज्यादातर गांव तक पहुंचाने के लिए किया जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है।  यहां चारों ओर पर्वतीय  दृश्य देखा जा सकता है। यहां का  शांत वातावरण और झरने का भव्य और  अद्भुत नजारा देखते ही बनता है।

तवांग

तवांग अरुणाचल प्रदेश के प्रसिद्ध एक महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध जिले में से एक है। यह  अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में स्थित है।  और भारत चीन सीमा के पास भी है। यह जिला प्राकृतिक सौंदर्य , बौद्ध धरोहर और धार्मिक महत्व के लिए भी प्रसिद्ध है। तवांग  हिमालय शिखर और खूबसूरत घाटियों से घिरा हुआ है । तवांग बौद्ध धरोहरों के लिए काफी प्रसिद्ध माना जाता है।  इसके अलावा आप यहां प्राकृतिक झीलें, वन्य जीव, बगीचे पर्वतीय नजारे का आनंद ले सकते हैं।

इटानगर

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर अरुणाचल प्रदेश का गौरव कहलाती है।  यहां पर घूमने के लिए प्रसिद्ध जगह मौजूद है।  यहां पर देश विदेश के सैलानी ज्यादातर घूमने के लिए आते हैं। इटानगर में अनेक सारे पिकनिक स्पॉट है।  और साथ ही यहां का चिड़ियाघर बहुत ही यह मशहूर है।  यहां आप प्राचीन मंदिर और स्मारक है। इसके अलावा पुरानी धरोहर भी देख सकते है।

दिरांग

अरुणाचल प्रदेश का एक खूबसूरत गांव दिरांग अपने आपमें तो खूबसूरत है ही साथ ही पर्यटकों के लिए ये पहली पसंद भी रहती है।  जो किसी स्वर्ग से काम नहीं है। यहां का दृश्य मनमोहक लगता है।।जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। एक बार आने वाला व्यक्ति यहां बार-बार आने की सोचता है।  एक इस गांव की हरियाली प्रकृति  को देखकर यहां का वातावरण दिल और दिमाग में बैठ जाता है।   यहां से प्रकृति और पर्यावरण का अनूठा संगम देखने को मिलता है।  यहां पर आने वाले यात्री काफी खुश नजर आते हैं।  यहां आज से 500 वर्ष पुराने घर मौजूद है।  जो देखने में काफी अच्छे लगते हैं। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

नोएडा फ्लावर शो 2026: बसंत का जश्न, यहां देखें कौन-कौन सी एक्टिविटी और तारीखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही पेड़-पौधों पर रंग-बिरंगे फूल खिलने लगते हैं और शहरों में जश्न जैसा माहौल बन...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...