नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जुलाई के महीने में देश के हर हिस्से में लगभग मानसून पहुंच चुका होता है ऐसे में इस मौसम में लोग घूमने का प्लान बनाने लगते है जहां बारिश होने पर प्रकृति का मनमोहक नजारा देख मन और दिमाग को शांति मिलती है ऐसे में अगर आप भी अपने परिवार के साथ जुलाई के महीने में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। जहां प्रकृति का मिलेगा भरपूर आनंद जाने, घूमने के लिए इन बेस्ट जगहों के बारे में।
पहाड़ों या फिर झील के किनारे घूमने का है शौक और जुलाई के महीने में बना रहे घूमने का प्लान तो .का मनमोहक नजारा देखनें जाएं ऐसी जगहों पर जहां जुलाई में घूमने के लिए बेस्ट ऑप्शन ।
उदयपुर
जुलाई महीने में झील और हरियाली पसंद करनेवालों के लिए बेस्ट ऑप्शन है उदयपुर, जहां मानसून के समय हरियाली बढ़ जाती है और झील की खूबसूरती देखकर मन को सुकून मिलता है। आप उदयपुर में पिछोला झील के किनारे पर बना जग मंदिर जो कि एक राज महल है। साथ ही सिटी पैलेस घूमने जा सकते हैं कई किलों का समूह एक मुख्य पैलेस जिसे गार्डन पैलेस के नाम से जाना जाता है। घूमने के लिए आप शीश महल, दिलकुश महल, फतेह प्रकाश पैलेस भी जा सकते है।
मसूरी
उत्तराखंड में स्थित मसूरी बहुत लोकप्रिय हिल स्टेशन में से एक है जहां प्राकृतिक सुंदर पहाड़ झील लोगों के मन मोह लेते है। जुलाई के महीनें में अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते है। लाल टिब्बा, केम्प्टी फॉल्स, नाग टिब्बा और गम हिल जैसी बेहतरीन जगहें आप घूमकर ट्रिप का आनंद ले सकते है।
गंगटोक
जुलाई के महीने में गंगटोक भी हसीन जगहों में से एक है, जहां हिमालय पर्वतमाला पर शिवालिक पहाड़ियों के ऊपर गंगटोक का वातावरण बेहद खूबसूरत दिखता है। बान झाकरी, त्सोम्गो झील जिसे चांगगु झील के नाम से भी जाना जाता हैऔर ताशी व्यू पॉइंट भी बेहतरीन जगहों में से एक है। पहाड़ों से घिरी इस झील अपना रंग बदलती रहती है। लेकिन गर्मियों के मौसम में यहां चारो और फूल खिलते हैं।




