
नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: अगर आप भी घुमक्कड़ी हैं और घूमने फिरने के बहुत शौकीन है। वीकेंड पर मिली छुट्टी पर आराम करने की बजाय परिवार या दोस्तों संग घूमने और मौज मस्ती कर समय बिताना चाहते हैं। और कोई अच्छी सी जगह नहीं दिख रही है। जबकि आप आप दिल्ली के रहने वाले हैं दूर भी नहीं जाना चाहते तो आप परेशान मत हो हम आपको आज दिल्ली एनसीआर के कुछ फेमस जगह के बारे में बताएंगे। जहां आप एक दिन में पूरे दिल्ली एनसीआर की फेमस जगहों का मनोरंजन कर सकते हैं। क्योंकि ये जगहें आपको किसी विदेशी स्थल से कम नजर नहीं आयेंगी।
किडजेनिया पार्क
छोटे बच्चों के सीखने के लिए यह बेस्ट इंडोर पार्क है। यहां बच्चे खेल-खेल में कई सारी नई चीज सीख सकते हैं। यहां पर पक्की सड़कें, शॉपिंग कांप्लेक्स और मेडिकल सेंटर भी बच्चों के साइज के बनाए गए हैं। बच्चे यहां रियल वर्ल्ड ऑफ और डेवलपमेंट और एक्सप्लोर कर लुप्त सकते हैं। साथ ही अगर बच्चों में निर्णय लेने की क्षमता है तो वो अपनी क्रिएटिविटी को निखार सकते हैं। आपको बता दें कि किडझानिया पार्क मंगलवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुला रहता है। इसके अलावा शुक्रवार से रविवार तक यह 10:30 बजे से शाम 8:30 तक खुला रहता है । आपको बता दें ये पार्क सोमवार को बंद रहता है।
किंगडम ऑफ ड्रीम्स
किंगडम ऑफ़ ड्रीम्स गुरुग्राम में लीजर वैली पार्क के पास स्थित एक ऑडिटोरियम है। यहां संगीत और चलचित्र के माध्यम से भारतीय संस्कृति को दिखाया जाता है। अपनी शानदार वास्तुकला के अलावा इस जगह पर नौटंकी महल भी बना हुआ है। यहां लाइव मनोरंजन से जुड़े कई शोज दिखाए जाते हैं। आपको बता दें कि ये ऑडिटोरियम वीक डे पर 12.30 रात से 12 बजे दिन तक खुला रहता है। यहां की वीक डे इंट्री फीस 1099 तो वीकेंड पर 1199 होती है।
वर्ल्ड ऑफ वंडर
दिल्ली NCR का यह पार्क नोएडा सेक्टर 18 में बना हुआ है। यहां मेगा डिस्को चार्ट स्मैशर्स फास्ट फॉरवार्ड, बिग बीट और रॉकिंग रोलर सहित भी से अधिक मनोरंजन के साधन मौजूद हैं। यह पार्क करीब 10 एकड़ भूमि में फैला है। थीम पार्क पानी की सवारी और गो कटिंग के लिए मशहूर है। इसमें एक पूल बार , स्नैक बार और पंजाबी ढाबा भी है। वर्ल्ड आफ वंडर सप्ताह के सातों दिन खुला रहता है। इसकी टाइमिंग 10:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक रहती है। यहां बच्चों का टिकट ₹800 जबकि बड़ों का टिकट ₹1000 होता है।
स्नो वर्ल्ड
यह डीएलएफ मॉल नोएडा के पास बना हुआ है। यह एशिया का सबसे बड़ा इंदौर स्नो पार्क है। इसे स्केटिंग और स्लाइडिंग के लिए बर्फ से बनाया गया है। इसे वास्तविक स्नोफॉल थीम पर 6 हजार स्क्वायर फीट में बनाया गया है। पार्क में शून्य से 10 डिग्री का तापमान रहता है। इस जगह पर आप स्की स्लाइड, आइसी ल्यूज और मल्टी कोस्टर भी कर सकते हैं। स्नो वर्ल्ड सप्ताह के सातों दिन ओपन रहता है जो सुबह 11:00 बजे से 7 रात 10:00 बजे तक खुला रहता है यहां टिकट की कीमत 1150 रुपए है।
दमदमा झील
यह दमदमा झील आईटीओ दिल्ली से लगभग 60 किलोमीटर दूर अरावली पर्वतमाला पर स्थित एक शानदार झील है। ज्यादातर लोग शांति की तलाश में यहां आते हैं। यह हरियाणा की सबसे बड़ी प्राकृतिक झीलों में से एक है। आप यहां पारा सेलिंग हॉट एयर बैलूनिंग रॉक क्लाइंबिंग कैंपिंग और ट्रैकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आसपास के क्षेत्र में विभिन्न रिजॉर्ट है। जहां आप रात गुजार सकते हैं। दमदमा झील के खुलने का समय सुबह 9:30 से 6 बजे तक रहता है।