नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । अगर आप इस मॉनसून में कहीं घूमने का प्लान बना रहे तो? तो यह समय प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेने के लिए सबसे बेहतरीन और मजेदार समय है। बारिश के मौसम में हर जगह हरियाली, खूशनूमा वातावरण और प्राकृतिक वादियो की सैर करना हर किसी का पसंद आता है, इस सीजन में हर जगह झरने बहने लगते हैं और मौसम सुहावना हो जाता है।
ऐसे समय में कुछ खास जगहें होती हैं, जहां जाकर आप मानसून का असली मजा ले सकते हैं। भारत में कई खूबसूरत डेस्टिनेशन हैं जो मानसून में और भी ज़्यादा सुंदर लगती हैं। अगर आप भी इन सुंदर वादियों का नजारा लेना चाहते हैं तो आइए जानते हैं इन कुछ जगहों के बारे में।
गोवा (Goa)
बरसात के इन दिनों में गोवा का शांत समंदर, हरियाली और कम भीड़भाड़ इसे खास बना देती है। समंदर के बीच में बारिश का मजा लेना और पुराने किले घूमना एक यादगार अनुभव हो सकता है। इसके साथ, ही अगर आप चाहें तो अपने पार्टनर या परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।
मुन्नार (Munnar)
मुन्नार की वो हरी-भरी वादियां, चाय के बागान और हल्की-फुल्की बारिश का नजारा मानसून में क्या खूब हो जाता है। यह जगह सुकून और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसके साथ ही अगर आप चाहें तो अपने घर-परिवार वालों के साथ इस जगह का आनंद ले सकते हैं।
वायनाड (Wayanad)
केरल का वायनाड भी घूमने के हिसाब से एक खास जगह है। यहां पर घने जंगल, झरने और पहाड़ियों से घिरा वायनाड मानसून में किसी जादुई जगह से कम नहीं लगता। इसके साथ ही अगर आप ट्रेकिंग और नेचर वॉक के शौकीन हैं तो यह जगह आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। बरसात का मौसम इस जगह को घूमने के लिए सबसे बेस्ट है।
उदयपुर (Udaipur)
राजस्थान का उदयपुर भी इन दिनों में एक खास जगहों में से एक है, जो कि खुद में ही एक रोमांटिक जगह है। अगर आप मानसून में उदयपुर जाने का प्लान बना रहे हैं तो जरूर जाएं। यहां की झीलें और महल बारिश में और भी रोमांटिक लगते हैं। बारिश की बूंदों में झीलों का नजारा आपको सुकून और शांति का अनुभव कराता है।
महाबलेश्वर (Mahabaleshwar)
महाबलेश्वर हिल स्टेशन काफी खूबसूरत और एक यादगार पल का याद दिलाने लायक है। इस हिल स्टेशन पर बारिश के समय बादलों के बीच से गुजरते रास्ते और झरने बहुत खूबसूरत लगते हैं। स्ट्रॉबेरी गार्डन और व्यू पॉइंट्स घूमने का मजा मानसून में दोगुना हो जाता है।




