back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गाजियाबाद में घूमने की ये है पांच परफेक्‍ट जगह, एक तो विदेश जैसा लगता है

दिल्ली-मेरठ नेशनल हाइवे पर स्थित गाजियाबाद का ड्रिज्जलिंग लैंड एक शानदार जगह है। यहां पर परिवार और दोस्तों के साथ इजॉय कर सकते है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अगर आप राजधानी दिल्‍ली रहते में हो या उनके आसपास हो तो आप गाजियाबाद में वीकेंड पर घूमने जा सकते है, क्‍योंकि इस शहर में घूमने लायक कई जगह है जो आप यहां पर मनोरंजन और सुकूल के पल बीता सकते है, गाजियाबाद में मोहन नगर मंदिर की शांति, सिटी फॉरेस्ट का एडवेंचर और मसूरी झील की बोटिंग आपके वीकेंड को यादगार बना देंगे।

 ऐसे में वी‍केंड पर परिवार, दोस्तों या बच्चों के साथ घूमने के लिए ये जगहें एकदम परफेक्ट हैं। यहां आकर आपको न सिर्फ सुकून मिलेगा बल्कि मस्ती और ताजगी का भी मजा मिलेगा। कम पैसा और सस्‍ते बजट में आप गाजियाबाद की कई जगहों का लुप्‍त उठा सकते है। 

गाजियाबाद का ड्रिज्जलिंग लैंड

दिल्ली-मेरठ नेशनल हाइवे पर स्थित गाजियाबाद का ड्रिज्जलिंग लैंड एक शानदार जगह है। यहां पर परिवार और दोस्तों के साथ इजॉय कर सकते है। यह एक वॉटर और अम्यूज़मेंट पार्क है, जहां बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए खूब मज़ेदार झूले और वॉटर स्लाइड्स हैं। 

गर्मियों के दिनो में यहां के वेव पूल और लेज़ी रिवर बहुत पसंद किए जाते हैं। पार्क में रोलर कोस्टर और अन्य राइड्स भी हैं जो रोमांच का मज़ा देते हैं, खाने-पीने की भी अच्छी व्यवस्था है, जिससे पूरा दिन आराम से बिताया जा सकता है। अगर आप वीकेंड पर कुछ नया और मज़ेदार करना चाहते हैं तो ड्रिज्जलिंग लैंड एक परफेक्ट जगह है।

गाजियाबाद का सिटी फॉरेस्ट 

गाजियाबाद का सिटी फॉरेस्‍ट वीकेंड पर एडवेंजर और पिकनिक का मजेदार डेस्टिनेशन है। यहा की राजनगर एक्सटेंशन में स्थित सिटी फॉरेस्ट वीकेंड पर घूमने के लिए शानदार जगह है। यहां हरियाली और खुला वातावरण आपको ताज़गी देता है। 

लंबा वॉकिंग ट्रैक, जॉगिंग और साइकिलिंग का मज़ा तो है ही साथ ही यहां बोटिंग और एडवेंचर एक्टिविटीज़ भी की जा सकती हैं। वीकेंड पर यहां आकर आप नेचर मस्ती और एडवेंचर का पूरा आनंद ले सकते हैं। सिटी फॉरेस्ट फैमिली आउटिंग के लिए परफेक्ट जगह है।

स्वर्ण जयंती पार्क एकदम सही डेस्टिनेशन

इंदिरापुरम स्थित स्वर्ण जयंती पार्क वीकेंड पर घूमने और आराम करने की परफेक्‍ट जगह है। यह पार्क हरे-भरे पेड़ों, सुंदर फूलों और बड़े मैदानों से भरा हुआ है। यहां पर बच्चों के लिए खेल का एरिया झील में बोटिंग और वॉकिंग-ट्रैक जैसी सुविधाएं हैं। 

परिवार के साथ पिकनिक मनाने या दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए यह एकदम सही जगह है। अगर आप शांति और सुकून की तलाश में हैं तो स्वर्ण जयंती पार्क ज़रूर जाइए।

गाजियाबाद का मोहन नगर मंदिर 

गाजियाबाद का मोहन नगर मंदिर वीकेंड पर घूमने के लिए एक शानदार जगह है। यहां का शांत वातावरण और धार्मिक माहौल मन को सुकून देता है। मंदिर में माता दुर्गा , माता काली, माता सरस्वती की सुंदर प्रतिमाएं भक्तों को आकर्षित करती हैं।

यहां सुबह और शाम की आरती का विशेष महत्व है, जिसमें शामिल होकर आत्मिक शांति मिलती है। वीकेंड पर यहां आकर आप न केवल दर्शन कर सकते हैं बल्कि अपने व्यस्त जीवन से थोड़ी राहत भी पा सकते हैं। मोहन नगर मंदिर आस्था और शांति का संगम है।

गाजियाबाद की मसूरी झील 

गाजियाबाद की मसूरी झील वीकेंड पर घूमने और सुकून पाने के लिए एक खूबसूरत जगह है। यहां की हरियाली और पानी का नज़ारा मन को शांति देता है। झील में बोटिंग का आनंद लिया जा सकता है, जो परिवार और दोस्तों संग मज़ेदार अनुभव बनाता है।

वही, बच्चों के खेलने और परिवार के पिकनिक के लिए यह एक बेहतरीन जगह है। ताज़ी हवा और खुला वातावरण शहर की भागदौड़ से राहत दिलाता है। मसूरी झील गाजियाबाद की एक आकर्षक और सुकून भरी जगह है।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵