back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Best places in Lucknow: लखनऊ जाएं तो यहाँ घूमना न भूलें, इतिहास और कला का देखने को मिलेगा गजब का मेल

उत्तर प्रदेश की राजधानी घुक्कड़ो के  घूमने के लिए एक शानदार शहर है। यहां का  इतिहास और  संस्कृति लोगों  मनमोह लेती है। जब भी आप यहां आएं  तो इन फेमस जगहों पर जाना ना भूलें।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: मुस्कुराइए आप नवाबों के शहर में हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ नवाबों को शहर यू ही नहीं कहा जाता।  ये कई वजहों से फेमस है। जैसे  अपने लजीज खाना,  चिकनकरी  और अपनी तहजीब ,आदर के लिए तो फेमस ही है। इसके साथ ही लखनऊ जहां अपनी संस्कृति ऐतिहासिक और कला संस्कृति का केंद्र है। इस शहर में देश-विदेश के लोग यहां घूमने आते हैं।  यह शहर न केवल अपने नवाबी ठाठ बाठ के लिए प्रसिद्ध है बल्कि यहां के टुंडे कबाब और दरियादिली के लिए भी दुनिया भर में जाना जाता है। अगर आप लखनऊ घूमने जा रहे हैं तो आप इन जगहों पर एक बार जरूर घूमने जाएं। 

गोमती रिवर फ्रंट जरूर जाएं

लखनऊ गए और गोमती का  दीदार ना किया तो समझिए आपकी ट्रिप अधूरी है।  इसके लिए गोमती रिवर फ्रंट जरूर जाएं। यहां आपको  नदी के किनारे किनारे बड़ा सा मैदान घूमने के लिए मिलता है। और  शाम को यहां म्यूजिक भी बजता है तो मन को सुकून देता है। यहां  साइकिल ट्रैक भी है। इसके अलावा यहां बैठने के लिए कई अच्छी जगह भी है। 

अंबेडकर पार्क लखनऊ का एक बेहतरीन  टूरिस्ट प्लेस

अंबेडकर पार्क लखनऊ का एक बेहतरीन  टूरिस्ट प्लेस है। जो पर्यटकों के लिए हमेशा आकर्षण केंद्र रहता है।  यह संविधान निर्माता भारत रत्न भीमराव अंबेडकर को समर्पित है। यहां बी आर अंबेडकर की प्रतिमा तो है साथ ही यहां ज्योतिबा फुले, श्री नारायण गुरु ,बिरसा मुंडा ,साहू जी महाराज और काशीराम जैसे महान व्यक्तियों की प्रतिमाएं भी बनाई गई है।  पत्थर से बने 40 हाथी यहां का सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करते हैं।

ब्रिटिश रेजीडेंसी  एक ऐतिहासिक स्थल

ब्रिटिश रेजीडेंसी  एक ऐतिहासिक स्थल है।  जो 1857 की क्रांति के समय की याद दिलाता है।  यहां की इमारतें और उनके खंडहर आपको उससमय की याद दिलाते हैं।  जब भारत ने अंग्रेजों के खिलाफ अपने पहले स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत की थी।  ब्रिटिश रेजिडेंसी में एक के म्यूजियम भी है। 

हुसैनाबाद इमामबाड़ा की सजावट और शिल्प कला

हुसैनाबाद इमामबाड़ा की सजावट और शिल्प कला आपको मनमोहित कर देगी। इसके अंदर एक झील मस्जिद और एक बैग है।  इसकी दीवारों पर मौजूद ग्लास का काम और छत पर चांदी का काम देखने पर काफी अच्छा लगता है।

बड़ा इमामबाड़ा लखनऊ का यह प्रमुख पर्यटन स्थल

बड़ा इमामबाड़ा लखनऊ का यह प्रमुख पर्यटन स्थल है।  इसका निर्माण नवाब आसफउदौला ने 1784 में कराया था।  इसकी विशालता और भव्यता आपको आश्चर्यचकित कर देगी।  इसकी सबसे विशेष बात यह है कि इसमें एक भूल भुलैया है, जिसमें कई गलियां और रास्ते हैं । यहां अक्सर लोग भटक जाते हैं।  बड़ा इमामबाड़ा से शहर का शानदार नजारा भी देखा जा सकता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

गर्मियों में एक बार जरूर विजिट करें यूपी के इन जगहों पर जहां वेकेशन बिताने लगती है लोगों की भीड़

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गर्मी की छुट्टियां लगभग लग चुकी है वही सब कहीं न कही वेकेशन का भी प्लान बना रहे है। अगर आप...
spot_img

Latest Stories

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵