बना रहे हैं Darjeeling जाने का प्लान, यहां पढ़ें इससे जुड़ी खास बातें

अगर आप दार्जिलिंग घूमने जा रहे हैं, तो इसके लिए आपको पहले से तैयारी करना जरुरी है जिससे आप ट्रिप का पूरा मजा ले पाएंगे।
Travel Tips
Travel Tips Pixabay

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| दार्जिलिंग घूमने के लिए एक शानदार जगह है और यहां की प्राकृतित सुंदरता लोगों को काफी पसंद आती है। इसके अलावा, ये जगह चाय के बागों के लिए भी जानी जाती है और शहर में बहुत सी सांस्कृतिक विरासत भी मौजूद है। वहीं, यहां पर आप खूबसूरत पहाड़ी और धूप का जमकर मजा ले सकते हैं। हालांकि, यहां जाने के पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है। आपको ये पता होना चाहिए, कि यहां पर आने-जाने के क्या साधन मौजूद हैं। इसके अलावा, यहां पर घूमने के लिए आपको कितना खर्च देना होगा। इसके बारे में विस्तार से जानकारी चेक करते रहें।

दार्जिलिंग जाने का बेहतर समय

दार्जिलिंग जाने का बेहतर समय अप्रैल और सितंबर के बीच होता है। इन महीनों में मौसम काफी अच्छा रहता है, जिससे आप ट्रिप एन्जॉय कर पाएंगे। इसके अलावा, यहां जाने के दो विकल्प मौजूद हैं - पहला ट्रेन और दूसरा फ्लाइट। अब अगर आप ट्रेन से जाना चाहते हैं, तो आपको पहले जलपाईगुड़ी या फिर सिलीगुड़ी पहुंचना होगा। यहां से हर घंटे दार्जिलिंग के लिए बस जाती रहती है। फिर दूसरा तरीका है, कि दार्जिलिंग की निकटतम हवाई अड्डा से फ्लाइट ले जिससे आप आसानी से यहां पहुंच जाएंगे।

इसका रखें खास ध्यान

अगर आप ट्रेन से जाने की योजना बना रहे हैं, तो आसानी से 15 हजार के बजट में दार्जिलिंग ट्रैवल कर सकते हैं। हालांकि, बात फ्लाइट की करें, तो इसका खर्चा काफी ज्यादा आता है। इसके अलावा, ये आप पर निर्भर करता है कि आप किस तरह के होटल में रहना पसंद करते हैं।

दार्जिलिंग में घूमने की जगह

आप यहां बतासिया लूप का आनंद ले सकते हैं। ये दार्जिलिंग में स्थित एक सर्पिल रेलवे है, जहां पर आपको ट्रेन मिलती है।

टाइगर हिल यहां के चाय बगानों के लिए मशहूर है।

आप रॉक गार्डन भी जा सकते हैं।

अगर चाय की खेती के बारे में जानना चाहते हैं, तो आप हैप्पी वैली टी एस्टेट जरूर घूमें।

गौरतलब है, कि दार्जिलिंग घूमने के लिए आपको कम से कम 3 से 5 दिन की जरूरत होती है। तभी आप यहां का असली मजा ले पाएंगे और अपनी ट्रिप को यादगार बना पाएंगे।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in