Travel Destination : दिसंबर में बर्फबारी के लिए खास है ये 5 जगह, तुरंत छुट्टियों का उठाएं लुत्फ

साल के आखिरी में आप कई जगह का लुत्फ ले सकते हैं। जहाँ पर घूमने के बाद आपको काफी आनंद आने वाला है। वहीं सभी जगह पर घूमने का अलग मजा आने वाला है।
Winter Destination
Winter DestinationSocial Media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | साल का आखिरी महीना काफी खास होता है। जहाँ पर हम कही न कही घूमने की योजना बनाते हैं। वहीं ठंड में कई जगह देखने के लायक होती है। जहाँ का आप पूरी तरह से लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं इस महीने के दौरान ही खूब सारी बर्फबारी भी शुरु हो जाती है। वहीं देश के साथ ही विदेश के लोगों लोगों को बर्फबारी देखने को काफी शौक होता है। वहीं एडवेंचर करने के लिए यहाँ जाना काफी बेहतर लगता है। ऐसे में अगल आप बर्फबारी वाली जगह बाना है तो इन जगहों पर विजिट कर सकते हैं।

शिमला

हिमाचल की बात करते हैं तो यहाँ पर शिमला का नाम पहले लिया जाता है। लेकिन जानकारी के मुताबिक शिमला के कुछ देर पहले कुफरी नामक जगह काफी फेमस है। जहाँ पर बर्फ का मजा ले सकते हैं। कुफरी में बर्फबारी के दौरान देवदार के पेड़, पहाड़ और सेब के बदगान आदि सफेद चादर नजर आती है। ऐसे में आप एडवेंचर का पूरा मजा ले सकते हैं।

उत्तराखण्ड की खास वादियों में एक से बढ़कर एक शानदार जगह मौजूद है। ऐसे में आपको औली घूमने का विकल्प बेहतर लगने वाला है। यहाँ पर लाखों की तादाद में पर्यटक आनंद लेने लिए पहुंचते हैं। यहाँ की खूबसूरती से नजर नहीं हटने वाली हैं।

नारखंडा

हिमाचल प्रदेश में स्थित नारखंडा काफी खास जगह मानी जाती है। यहाँ जाने के बाद आपको काफी अच्छा लगने वाला है। कई सारे कपल्स नारकंडा जाते हैं। ऐसे में आपको जाना है तो आप वहाँ जाकर भी बर्फबारी का लुत्फ ले सकते हैं। परिवार के साथ पूरा आनंद ले पाएंगे। यहाँ पर आपको काफी बेहतर लगने वाला है।

कश्मीर

बर्फबारी का मजा लेना है तो कश्मीर भी खास विकल्प में मौजूद है। कई लोगों को कश्मीर में गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम या श्रीनगर घूमने मे काफी आनंद मिलता है। वहीं जम्मू-कश्मीर घूमने के लिए काफी बेहतर जगह है। यहाँ पर आपको प्राकृतिक सुंदरता का नजारा देखने को मिलता है। वहीं यहाँ पर पटनीटाॅप पार्क, तन्नी झुब्बर के अलावा स्काईव्यू का खूब मजा ले सकते हैं।

लद्दाख

सर्दियों में लद्दाख काफी खास जगह है जहाँ पर आप खूब एंजाॅय कर सकते हैं। यहाँ का जीवन आपके लिए खूब यादगार रहने वाला है। सर्दियों के दौरान झील जमना शुरु हो जाती है। वहीं जीरो डिग्री के नीचे ही तापमान गिरने लगता है। वहीं जिनको सर्दी पसंद नहीं वे अप्रैल से जुलाई के दौरान यहाँ पर विजिट कर सकते हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in