back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Turkey की ये 5 खूबसूरत लोकेशंस कर रही हैं आपका इंतज़ार, एक बार ज़रूर करें एक्सप्लोर

अगर आप परिवार  या फिर दोस्तों के साथ फॉरेन टूर प्लान कर रहे हैं तो आप तुर्की का प्लान कर सकते हैं।  यहां घूमने लायक एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल हैं। जिसकी खूबसूरती आपका मनमोह लेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: तुर्की एशिया और यूरोप की सीमा पर बसा एक इस्लामी देश है। यह देश अपनी अद्भुत  और खूबसूरत जगहों के लिए विश्वभर में विख्यात है।  आपको बता दें कि वर्तमान में तुर्की आधुनिक और पश्चिमी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है। तुर्की एक ऐसा देश है। जो अपने मनोरम दृश्य और ऐतिहासिक के स्थलों और उपजाऊ घाटियों के लिए प्रसिद्ध है। तुर्की की सैर करने शादीशुदा नए जोड़े ज्यादा आते है। अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ किसी नए फॉरेन टूर में जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप तुर्की जा सकते हैं। 

पामुकल

पामुकल तुर्की के पश्चिमी भाग में स्थित एक आकर्षक और भव्य शहर है। जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ता।  अगर आप पार्टनर के साथ तुर्की में हनीमून प्लान करना चाहते हैं तो पामुकल आपके लिए बेस्ट जगह होगी। यह खूबसूरत जगह अपने कई झरनों के लिए पर्यटकों के  बीच काफी प्रसिद्ध है।  अगर आप यहां का  प्राकृतिक नजारा देखना चाहते हैं तो आप और दिन ढलने के बाद इस शहर को जरुर विजिट करें।

कप्पाडोसिया 

कप्पाडोसिया अपने खूबसूरती इतिहास और हॉट एयर बैलून राइड की वजह से तुर्की में सर्दियों का सबसे इंटरेस्टिंग टूरिस्ट प्लेस बना हुआ है।  यह सेंट्रल तुर्की का अनूठा क्षेत्र है।  जहां अक्सर घूमने वालों का तांता लगा रहता है।  सर्दियों के मौसम में कप्पाडोसिया घूमना  एक अच्छा ऑप्शन है।  जहां आप गुफा वाले चर्चा के साथ-साथ शानदार चित्रों को देखने के लिए गोरे ओपन एयर म्यूजियम भी जा सकते हैं। ये देखने में काफी खूबसूरत है।

इंस्ताबुल

इंताबुल तुर्की की राजधानी है।  साथ ही यह  जाना माना शहर भी है।  यह शहर अपनी संस्कृति समृद्धि और इतिहास के लिए जाना जाता है।  यहां की हागिया सोफिया मस्जिद ब्लू मस्जिद और टोप कापी महल जैसे कई फेमस स्पॉट आकर्षण का प्रमुख  केंद्र है। वैसे इंस्ताबुल में घूमने के लिए आपको सर्दियों का मौसम बेहतर रहता है।  क्योंकि भीडभाड़ कम होती है l। दुनिया भर के  लाखों की तादाद में पर्यटक इस शहर घूमने आते हैं।

बोडरम

बोडरम  तुर्की के दक्षिणी एशियाई क्षेत्र में है। यह  प्राचीन  विश्व के सात अजूबों में से एक है।  साथ ही बोडरम के पूर्वी हिस्से में खूबसूरत बीच है। जो कई पर्यटकों को अपनी ओर का आकर्षित करता है।  इसका नीला पानी देखने के लिए सैलानी उत्साहित रहते हैं। आप समुद्र तट के पास से कैफे, बार और नाइट क्लब में एंजॉय कर सकते हैं। 

इफिसुस

  इफिसुस ना सिर्फ तुर्की बल्कि प्राचीन दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण शहरों में से एक है। यह एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है।  इफिसुस अपने संरक्षित खंडहरों और समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है। पर्यटक सर्दियों में इस जगह घूमने के लिए ज्यादा आते है। क्योंकि गर्मी की अपेक्षा सर्दी में भीड़ कम होती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...