नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । गर्मियों के मौसम के चलते कई लोग ठंडी और पहाड़ी वाली जगहों में घूमने ज्यादा पसंद करते है। अगर आप भी गर्मियों में पहाड़ों पर कुछ सुकून के पल गुजारना चाहते है तो यहां हमने आपको हिल स्टेशन घूमने की पूरी लिस्ट दी हुई है। आप इन जगहों पर जून-जुलाई के महीने में घूम सकते हैं। यहा पर नदी झरना हिस्ट स्टेशन मौजूद है।
और
मैकलॉडगंज (Mcleodganj)
देश के बेहतर हिस्ल स्टेशन में से मैकलॉडगंज भी है। यह काफी लोकप्रिया है। गर्मियों के दिनों में ज्यादातर लोग इस जगहों को घमने के लिए पसंद करते है। यह हिमाचल प्रदेश में बसा मैकलॉडगंज अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। आपको बता दें, धर्मशाला से मैकलॉडगंज की दूरी लगभग 5 किमी है। यहां रहने के लिए कई अच्छे होटल और घूमने के लिए कई खूबसूरत जगह मिल जाएगी। यहां आप ट्रैकिंग, कैम्पिंग जैसी एडवेंचरस एक्टिविटीज का लुफ्त उठा सकते है।
सिक्किम (Sikkim)
जून जुलाई के महीने सिक्किम जाने के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन हो सकता है। उत्तर-पूर्व के सभी सात राज्यों में से सिक्किम बेहद मशहूर जगह है। यहां पर हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते है। यहां जब भी आएं, तो नाथु ला, इंडो-चाइना बॉर्डर और रुमटेक मॉनेस्ट्री का अद्भुत नजारा जरूर देखें। साथ ही सिक्किम की तीस्ता नदी रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट है।
शिमला (Shimla)
गर्मियों के दिनों में सबसे ज्यादा लोग शिमला ही घूमने के लिए जाते है। शिमला मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च, कुफरी, चैल, नारकंडा, ताता पानी के लिए काफी मशहूर है। यहां आप लोकल मार्किट में घूमकर खरीददारी कर सकते हैं। इसके अलावा शिमला में ऊंची पहाड़ी पर स्थित जाखू मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं।
मेघालय (Meghalaya)
आप विदेश की बजाय मेघालय का भी रुख कर सकते है। मेघालय में बारिश का नजारा अपने में ही बेहद खास है। एशिया का सबसे साफ-सुथरा गांव मॉलिंनॉन्ग और पृथ्वी का सबसे गीला रहने वाला इलाका मॉसिनराम भी मेघालय में स्थित है। यहां आपको प्रकृति के कई अद्भुत नजारा देखने को मिल जाएगा, जिससे पर्यटक इसकी ओर बेहद आकर्षित होते हैं।
अल्मोड़ा (Almora)
आपने अल्मोड़ा का नाम तो सुना ही होगा। यह जिला उत्तराखंड में पड़ता है, यहां आपको प्रकृति का एक अलग ही नजारा देखा जा सकता है। दिल्ली से यहां तक की दूरी 350 किमी है। यहां गर्मियों में घूमने के लिए काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। आप यहां बेहद कम पैसों में एक अच्छा ट्रिप प्लान कर सकते हैं। अल्मोड़ा में जागेश्वर मंदिर, नंदा देवी मंदिर, कसार देवी मंदिर और स्वामी विवेकानंद मंदिर देखने लायक दर्शनीय स्थल हैं।
लैंसडाउन (Landsdowne)
अगर आपको पहाड़ी जगहों से बेहद लगाव और प्यार है, तो आप शहर के शोर से दूर लैंसडाउन में सुकून के पल बिता सकते हैं। उत्तराखंड के लैंसडाउन से अच्छी जगह आपको कहीं और नहीं मिल सकती। यहां कई पुराने मंदिर, चर्च, प्रकृति के शानदार नजारे नजर आएंगे। हसीन वादियों की इस जगह को देखने के लिए पर्यटक यहां खिचे चले आते हैं।





