back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बारिश के मौसम में घूमने के लिहाज से जुलाई का महीना होता है परफेक्ट, इन जगह पत्नी संग जरूर बनाएं ट्रैवल प्लान

घूमने फिरने के लिहाज से जुलाई का महीना बहुत परफेक्ट होता है, जहां इस मौसम में बारिश हो रही होती है तो वहीं लोग ऐसे सुहावने मौसम बका आनंद लेने घूमने के लिए प्लानिंग करने लगते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में अधिकतर जगहों पर इस महीने में बारिश होने लगती है जहां ऐसे में लोग गर्मी से राहत पाने जुलाई के महीने में घूमने के लिए प्लान बनाने लगते है ऐसे में अगर आप भी बारिश के सुहावने मौसम में अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का बना रहे प्लान तो ये आर्टिकल आपके लिए काफी यूजफूल होनेवाला है आइए जानते है उन बेस्ट प्लेसेस के बारे में जहां आप अपने परिवार संग घूमने का आनंद ले सकते है।

जुलाई का महीना घूमने फिरने के लिहाज से बेहद परफेक्ट होता है ऐसे में कई लोग गर्मी से राहत पाने घूमने की प्लानिंग करने लगते है आज हम बता रहे है ऐसी ही पांच जगहों के बारे में जहां जुलाई के महीने में मौसम सुहावना रहता है। 

जुलाई के महीने में घूमने के लिए बेस्ट प्लेस 

डलहौजी

इस तपती गर्मी से राहत पाने आप हिमाचल प्रदेश के डलहौजी भी घूमने के लिए जा सकते है जहा जुलाई के महीने में बारिश्‍श के साथ हल्की धूप हो सकती है, हालांकि शाम के समय मौसम काफी सुहावना होता है। जहां घूमने के लिहाज से खज्जियार, पंचपुला, सच पास, डैनकुंड चोटी, चमेरा झील, सतधारा झरना, बारा पत्थर, बकरोटा हिल्स, वन्यजीव अभयारण्य शामिल है। जुलाई महीने में यहा का औसत तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। जहां कभी-कभी बारिश भी होती है।

मसूरी, उत्तराखंड

जुलाई के महीने में घूमने के लिहाज से उत्तराखंड में मसूरी एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है जहां आप बरसात के मौसम में घूमने के लिए लाल टिब्बा, गन हिल पॉइंट, केम्प्टी फॉल्स, झरीपानी फॉल्स, कंपनी गार्डन और क्लाउड्स एंड है। जो कि, जुलाई में यहां का तापमान दिन के दौरान 23 डिग्री सेल्सियस होता है जहां गर्मियों और सर्दियों के मौसम की तुलना में बरसात के मौसम में सबसे हरा-भरा होता है । 

वैली ऑफ फ्लॉवर

जुलाई में घूमने के लिए जब फूलों की घाटी वैली ऑफ फ्लॉवर, इसके चारों ओर हरी-भरी हरियाली होती है इन फूलों में सैक्सीफ्रेज, जंगली गुलाब, जेरेनियम, नीली कोरीडालिस शामिल हैं, हमेशा की तरह ये काफी फ्रेश दिखते हैं। जहां राष्ट्रीय उद्यान घूमने के साथ ही हेमकुंड साहिब और पुष्पवती नदी भी घूम सकते है। 

नैनीताल

झीलों के शहर के नाम से जानेवाला नैनीताल, यहां सात झील इस खूबसूरत हिल स्टेशन का दिल है। सती की एक आंख यहां गिरी थी, जिससे झील का निर्माण हुआ। नैनीताल में घूमने के लिए टिफिन टॉप, हाई एल्टीट्यूड चिड़ियाघर, इको केव गार्डन, भीमताल झील, किलबरी पक्षी अभयारण्य, राजभवन- गवर्नर हाउस शामिल है।

धर्मशाला

जुलाई में भारत में घूमने के लिए छोटा ल्हासा’ धर्मशाला जहां बर्फ से ढके पहाड़ों, घने देवदार के जंगलों और भव्य घाटियों से आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। जुलाई में घूमने के लिए ये सबसे अच्छी जगहों में से एक है। भीषण गर्मी से बचने के लिए धर्मशाला में घूमने के लिए त्रियुंड हिल, धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम, सेंट जॉन इन वाइल्डरनेस चर्च, युद्ध स्मारक, ग्युटो मठ, डल झील, चाय बागान, त्सुगलग खांग, भागसू झरना, कांगड़ा घाटी, धर्मकोट शामिल है। जहां जुलाई में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 27 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...