नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । देश में घूमने का शौक रखने वालों की कोई कमी नही है ऐसे में अगर आप नेचर को करीब से देखना चाहते है, तो जंगल सफारी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। दुनिया के इन चुनिंदा सफारी डेस्टिनेशन में जाना एक ऐसा अनुभव होगा जिसे आप जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। अगर आप इन छुट्टियों में किसी अलग जाने का बना रहे मन तो बेहतरीन जंगल सफारी की प्लानिग जरूर करें। जो एडवेंचरस सफारी का एक्सपीरियंस आपको जिंदगीभर याद रहेगा।
आज हम आपको दुनियाभर के फेमस जंगल सफारी के बारे में बताने जा रहे है, जहां आप फैमिली, दोस्तों या पार्टनर के साथ जाकर सफारी ट्रिप का भरपूर आनंद लेगें। अफ्रीका के सेरेंगेटी से लेकर इंडिया के रणथंभौर तक कहीं आपको शेरों की दहाड़ सुनाई देगी, तो कहीं हाथियों का झुंड गुजरता दिखाई देगा। आइए जानते है फेमस जंगल सफारी के बारे में ।
सेरेंगेटी नेशनल पार्क, तंजानिया
जंगल सफारी जो अफ्रीका के तंजानिया में दुनिया का सबसे मशहूर जंगल सफारी माना जाता है, सेरेंगेटी नेशनल पार्क जंगली जानवरों के विशाल झुंड इसे खास बनाता है। यहां लाखों जेब्रा, वाइल्डबीस्ट और गैजल्स एक साथ देखे जा सकते हैं। ये किसी फिल्मी दृश्य से कम नही लगेगा।
मासाई मारा नेशनल रिजर्व, केन्या (Masai Mara National Reserve, Kenya)
केन्या का मासाई मारा नेशनल रिजर्व जहां इस नेशनल पार्क में शेर, तेंदुए और चीता के अलावा अफ्रीकी भैंस, जेबरा एंटेलोप जैसे कई जानवरों को देखा जा सकता है आपको बता दे, केन्या को सनसेट और संस्कृतियों का देश भी कहा जाता है। अगर आप केन्या जाएं तो मसाई मारा में कैंपिंग जरूर करें ये आपकी ट्रिप को यादगार बना देगा।
क्रूगर नेशनल पार्क, साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका का सबसे बड़ा नेशनल पार्क क्रूगर नेशनल पार्क, जहां ओपन जीप सफारी के जरिए शेर, तेंदुआ, हाथी, भैंस जैसे बड़े जंगली जानवरों को आप करीब से देखं सकते है। यहां आपको सरीसृपों की करीब सौ से ज्यादा प्रजातियों का घर देखने को मिलेगा। जिसमें दुलर्भ ब्लैक माम्बा भी है।
रणथंभौर नेशनल पार्क, राजस्थान, इंडिया
भारत के राजस्थान का रणथंभौर नेशनल पार्क जिसे दुनिया की बेहतरीन सफारी में देखा जाता है, अगर आपको वाइल्डलाइफ देखना पसंद है तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगा। यहा आपको बाघों के साथ-साथ तेंदुए और अन्य जंगली जानवर देखने व पुराने किलों और झीलों से घिरा ये नेशनल पार्क पक्षियों की कई प्रजातियों से भरा हुआ है।
एटोशा नेशनल पार्क, नामीबिया
नामीबिया का सबसे बड़ा नेशनल पार्क एटोशा जहां आप शेर और हाथियों के अलावा सफेद गैंडे और ब्लैक राइनो को करीब से देख सकते हैं। ये नामीबिया के सबसे अच्छी जगहों में से एक है।




